&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: जिले के सामान्य चिकित्सालय में बच्चों की आवास में मारपीट के बाद उलहाना देने गए पत्नी और पति की जमकर की पिटाई. गंभीर घायल होने पर अलवर के ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती. खैरथल ज़िले के किशनगढ़वास थाना क्षेत्र के चंद्रकावास गांव में बच्चों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया.
जानकारी के अनुसार अली मोहम्मद के बच्चे को पड़ोसी बच्चे ने पीट दिया था. इस पर उसकी मां फर्मिना जब शिकायत करने पड़ोसी के घर पहुंची तो पीड़ित बच्चे की मां को वहाँ मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. शोर सुनकर पहुंचे अली मोहम्मद को भी टाचिये और डंडों से पीटा गया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित पक्ष ने साबिर, नतीश और उनके दो बेटों समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए किशनगढ़ थाने में शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नगर निगम और प्रशासन अब तक चुप्पी साधे बैठे हैं. हालात ऐसे हैं कि मासूम बच्चों को भी इन हमलों से सुरक्षित नहीं रखा जा सका है.
ताजा मामला अलवर शहर के तुलेड़ा रोड का है. जहां देव यादव नाम का मासूम बच्चा दुकान से घर लौट रहा था. अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से काट खाया. यही नहीं, पास ही रहने वाले 10 वर्षीय रोहित को भी कुत्तों ने घायल कर दिया.
इसी तरह मालखेड़ा थाना क्षेत्र से भी दर्दनाक खबर आई. यहां तीन साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी आवारा कुत्ते ने उसे नोच डाला. परिजनों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से रोते-बिलखते सवाल किया-“हम अपने बच्चों को कब तक घर में कैद रखें?. बाहर निकालते ही कुत्ते नोच लेते हैं. इलाज का खर्च भी हम उठाएं और सुरक्षा भी खुद करें. तो सरकार और नगर निगम किस काम के हैं?”.
इन घटनाओं से स्थानीय लोग गुस्से में हैं. उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए. तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा विरोध करेंगे. आमजन की मांग है कि मासूमों की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई हो. वरना किसी भी बड़े हादसे की जिम्मेदारी सीधे प्रशासन पर होगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!