अलवर सेंट्रल जेल में दो कैदियों में हुआ झगड़ा, रोटी के लेकर शुरु हुआ था विवाद

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के शहर में स्थित केंद्रीय जेल में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो कैदियों में झगड़ा हो गया. झगड़े होने के बाद इस घटना में एक कैदी घायल हो गया. जिसका हाथ कटने पर उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया है.

अलवर सेंट्रल जेल में दो कैदियों में हुआ झगड़ा, रोटी के लेकर शुरु हुआ था विवाद
Image Credit: alwar news

Alwar News: शहर में स्थित केंद्रीय जेल में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो कैदियों में झगड़ा हो गया. झगड़े होने के बाद इस घटना में एक कैदी घायल हो गया. जिसका हाथ कटने पर उसे जयपुर के लिए रेफर किया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी का हाथ मशीन से कट गया. यह घटना दो कैदियों के बीच कहासुनी और झगड़े के दौरान हुई, जिसमें पोक्सो के मामले में सजा काट रहा कैदी दौसा जिले के बसवा निवासी पूरण का जेल में पोक्सो मामले में बंद आकाश के बीच झगड़ा हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

अस्पताल में भर्ती पूरण ने बताया कि मेरा हाथ मशीन से कटा है और लड़ाई हो गई थी. रोटी को लेकर आकाश से कहासुनी हो गई. और गोले बनाने की मशीन से मेरा हाथ कट गया .गंभीर अवस्था में मुझे जयपुर के लिए रेफर किया गया है. हालांकि, जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने फोन पर झगड़े की बात से इनकार करते हुए कहा कि कैदी खाना बनाने के दौरान मशीन से घायल हुआ है. फिलहाल घायल कैदी को जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. लेकिन उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar: खेड़ली उपजिला और कठूमर रैफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण, मिली डॉक्टर्स की कमी
Alwar News: प्रदेश के सभी राजकीय जिला, उप जिला एवं रेफरल चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं कमियों को लेकर टीमों का गठन किया गया है. इसी के तहत आज खेड़ली उप जिला अस्पताल एवं कठूमर रेफरल अस्पताल का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हेड क्वार्टर जयपुर से सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सतीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया.

इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने अस्पताल की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. जहां जनरल वार्ड, न्यू बोर्न चाइल्ड यूनिट, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई का निरीक्षण किया. वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.


इस दौरान मरीजों तथा परिजनों ने चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन चिकित्सक लगाने की मांग की, जिससे लोगों को सुविधाओं का लाभ मिल सके. निरीक्षण के दौरान खेड़ली उपजिला अस्पताल के सीनियर फीजिशियन डॉ हीरेन्द्र शर्मा एवं डॉ वीनेश यादव साथ रहें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.