पिछले 45 वर्षों में एक लाख से अधिक पौधों का किया रोपण, आज बन गए ट्री मैन!

Khairthal News: खैरथल-तिजारा में आज भी कई जगह पर्यावरण दिवस केवल औपचारिकता बनकर रह गया है. वहीं मुंडावर के सुरेंद्र सैन उर्फ बंटी सैन के लिए यह दिन जीवन का मिशन बन चुका है.

पिछले 45 वर्षों में एक लाख से अधिक पौधों का किया रोपण, आज बन गए ट्री मैन!
Image Credit: Khairthal News

Khairthal News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा में आज भी कई जगह पर्यावरण दिवस केवल औपचारिकता बनकर रह गया है. वहीं मुंडावर के सुरेंद्र सैन उर्फ बंटी सैन के लिए यह दिन जीवन का मिशन बन चुका है. 8 साल की छोटी उम्र में लगाया पहला पौधा आज एक हरे-भरे पेड़ में बदल चुका है.

पिछले 45 वर्षों में एक लाख से अधिक पौधों का रोपण कर बंटी सैन हरियाली के सच्चे सिपाही ट्री मेन बन गए हैं. बंटी सैन की हरियाली की कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्म से कम नहीं है. जैसे बिहार के माउंटेन मैन" दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया, वैसे ही बंटी सैन ने अपने जुनून और समर्पण से प्रकृति का रास्ता सजाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

वे पौधा लगाकर छोड़ते नहीं, बल्कि उसे पेड़ बनने तक साथ निभाते हैं. यही कारण है कि 70-80 हजार से अधिक पौधे आज भी जीवित हैं. अपने घर को उन्होंने हरियाली का मंदिर बना दिया है. छत, आंगन, कमरे, गैलरी तक पौधों से भरे रहते हैं. सैकड़ों सार्वजनिक स्थलों को हरा-भरा बनाया.

पुलिस थानों से लेकर श्मशान घाट, स्कूलों, अस्पतालों और मंदिर परिसरों तक सुरेंद्र सैन ने सैकड़ों स्थानों पर पौधे लगाकर उन्हें जीवनदान दिया है. जहां आज की पीढ़ी मोबाइल में उलझी है.

सुरेंद्र सैन मोबाइल नहीं रखते और सोशल मीडिया से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा सिर्फ पौधों को समर्पित करते हैं. ट्री-मैन बंटी सैन की कहानी सिर्फ एक इंसान की नहीं, यह उस सोच की मिसाल है, जो कहती है अगर चाहो तो एक अकेला इंसान भी धरती को हरा कर सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Kuldeep Malwar

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.