खैरथल तिजारा में आवारा कुत्तों का आतंक, पिछले दो दिनों में एक बुजुर्ग और दो मासूम को नोंचा

Stray Dog ​​Terror: खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में इन दिनों स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार जारी है. प्रशासन की अनदेखी के चलते रोजाना बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान इन स्ट्रीट डॉग का शिकार हो गए हैं.

खैरथल तिजारा में आवारा कुत्तों का आतंक, पिछले दो दिनों में एक बुजुर्ग और दो मासूम को नोंचा
Image Credit:

Stray Dog ​​Terror: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में इन दिनों स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार जारी है. प्रशासन की अनदेखी के चलते रोजाना बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान इन स्ट्रीट डॉग का शिकार हो गए हैं.

स्ट्रीट डॉग बाइटिंग के चलते रोजाना हजारों मरीज भिवाड़ी जिला अस्पताल वैक्सिनेशन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन नगरपरिषद के आलाधिकारी इस गंभीर प्रकरण पर कोई ठोस कार्रवाई से बच रहे हैं, जिससे अब आमजन दहशत के माहौल में नगरपरिषद से इन स्ट्रीट डॉग से बचाव की गुहार लगा रहे हैं.

पिछले दो दिनों में ही एक 50 साल का बुजुर्ग, एक 10 साल का मासूम और एक 6 साल की मासूम को स्ट्रीट डॉग ने अपनी चपेट में लिया है. 10 वर्षीय मासूम की आंखों और पैरों पर स्ट्रीट डॉग के हमले से वो गंभीर घायल हो गए.

वहीं 6 साल की मासूम के चेहरे को भी स्ट्रीट डॉग ने नोच डाला, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायलों को जिला अस्पताल भिवाड़ी लेकर जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.


पढ़ें एक और बड़ी खबर

पीपलखूंट नेशनल हाईवे-56 पर मुख्य बाजार के पास दो ट्रोले आपस में भिड़ गए. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार दोनों ट्रोले बांसवाड़ा से निंबाहेड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुख्य बाजार में एक बाइक सवार सड़क पार कर रहा था. उसे बचाने के लिए आगे चल रहे ट्रोले ने अचानक ब्रेक लगाए.

पीछे से आ रहा ट्रोला समय पर नहीं रुक पाया और उससे टकरा गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि किसी को चोट नहीं आई. सूचना पर पीपलखूंट पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली. टक्कर में पीछे वाले ट्रोले का इंजन बंद हो गया, जिससे वह हाईवे के बीचों बीच खड़ा हो गया. पुलिस ने ट्रोले को साइड में करवाकर मार्ग सुचारू कराया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh