Rajasthan News: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जनता और किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, जिस परियोजना को सार्वजनिक हित में लाया गया था, उसी को लेकर अब भ्रम फैलाया जा रहा है.
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किसानों के बीच जानबूझकर गलत धारणाएं पैदा की जा रही हैं. उन्हें उत्तेजित किया जा रहा है और हिंसा की ओर ढकेला जा रहा है, जो उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पूरी बात समझाएगी और कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी अपील की कि वे किसानों को सही जानकारी दें. जब दोनों पक्ष संवाद करेंगे, तभी समाधान निकलेगा.
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि संवाद ही इस समस्या का एकमात्र रास्ता है. उन्होंने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को जयपुर आकर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत का प्रस्ताव दिया. साथ ही कहा कि जरूरत पड़ी, तो सरकार स्वयं मौके पर जाकर किसानों से चर्चा करेगी, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी.
डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि यह परियोजना वर्ष 2022 में किए गए एमओयू के तहत करीब 500 करोड़ रुपए की है और एशिया की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है. किसानों को आशंका है कि इससे गंदा पानी आएगा, फसलें खराब होंगी और प्रदूषण बढ़ेगा. उन्होंने माना कि किसानों की चिंताएं पूरी तरह गलत नहीं हैं, क्योंकि भिवाड़ी, बालोतरा और जोधपुर जैसे क्षेत्रों में एसटीपी प्लांट नहीं होने से प्रदूषित पानी छोड़े जाने के उदाहरण सामने आए हैं.
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में एसटीपी प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण की संभावना नहीं रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की कमी यह रही कि भूमि पूजन से पहले किसानों को विश्वास में नहीं लिया गया, जिससे आज यह स्थिति बनी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!