&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: टीचर्स डे के अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारकापुरी का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान स्कूल की स्थिति देखकर मंत्री का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने तुरंत सुधार करने को लेकर चेतावनी दी.
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सबसे पहले बच्चों से उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक स्तर के बारे में बातचीत की. इस दौरान बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. दरअसल, कक्षा 9 के कई विद्यार्थियों को देश के प्रधानमंत्री का नाम भी नहीं पता था, जिससे मंत्री मदन दिलावर ने अपनी नाराजगी जताई.
स्कूलों में व्यवस्थाओं की जांच के दौरान मंत्री ने यह भी देखा कि कक्षा के अंदर शिक्षक मोबाइल में गेम खेलते हुए पाए गए, बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय यह मौज-मस्ती की जा रही थी. स्कूल की कक्षाओं और गलियारों में गुटखे और चिप्स के पाउच बिखरे हुए पाए गए, यह देख उनका पारा हाई हो गया. उन्होंने कहा कि स्कूल की सफाई और अनुशासन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
मंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों से स्कूल की अव्यवस्थाओं को तुरंत सुधारने, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल कक्षा में उपस्थित रहना नहीं बल्कि बच्चों को सही ज्ञान और नैतिक शिक्षा देना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!