&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में बहतुकला थाना पुलिस द्वारा गठित पुलिस टीम ने सैक्सटोर्शन के जरिये अंतर्राष्ट्रीय ठगी करने वाला मौलवी सोयव को गिरफ्तार किया है. जिसका सीधा लिंक बांग्लादेश से है. यह बांग्लादेश की मनी सेंडिंग ऐप का उपयोग कर पैसे ठगता था. आरोपी के मोबाइल में करीब 20 लोगों के बांग्लादेश के नंबर मिले हैं.
यह अब तक 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है. अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाईन ठगी करने वाले (साईबर अपराध) के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन साईबर संग्राम अभियान के तहत पुलिस थाना बहतूकला (धोलागढ़ देवी) के नेतृत्व में साईबर फ्रॉड प्रभावित स्थान पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि ग्राम गोठडा खुर्द मे पहाड़ की तलहटी में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिये सैक्सटोर्शन के माध्यम से साईबर ठगी कर रहा है. जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई. उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम सोयब खान पुत्र निजामुदीन जाति सक्का निवासी निचला गोठड़ा थाना धोलागढ़ देवी जिला अलवर बताया. जिसके पास एक मोबाइल फोन मिला.
जिसके द्वारा बांग्लादेश के कई नंबरों पर एवं अन्य नंबरों पर आरोपी द्वारा बनाये गए पीड़ित व्यक्ति एवं न्यूड वीडियो, लड़की के स्क्रीन फोटो, वीडियो सेंड किए हुए तथा उक्त पीड़ित व्यक्ति से BKASH ऐप के जरिए पैसे प्राप्त करने के मैसेज चैटिंग में पाये गए.
उन्होंने बताया कि इस प्रकार आरोपी द्वारा कई लड़कियों के साथ न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उनको सोशल मीडिया पर अपलोड करने एवं उनके परिजनों को भेजने की धमकी देकर जबरन पैसों की ठगी की जा रही थी. ये आरोपी ग्राम गोठडा में मदरसे में शिक्षक का कार्य करता है.
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है. जिसकी जांच की जा रही है. उसे मोबाइल में संदिग्ध सामग्री मिली है. जिनकी जानकारी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के करीब 15 लोगों के नंबर मिले हैं और 50 से अधिक लोगों के साथ यह ठगी कर चुका है. सबसे बड़ी बात है कि इस आरोपी का संपर्क बांग्लादेश से बताया जा रहा है. किसकी जांच की जा रही है.
यह ऐप बांग्लादेश में मोबाइल वित्तीय सेवा है. जो ब्रेक BRAC बैंक पीसीएल PCL की सहायक कंपनी के रूप में बांग्लादेश बैंक के अधिकार क्षेत्र में संचालित है. यह मोबाइल वित्तीय सेवा कंपनी ब्रेक बैंक लिमिटेड और मनी इन मोशन LLC के बीच एक संयुक्त उद्योग के रूप में काम करती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!