खेत से गाय भगाने गई थी नाबालिग लड़की, 2 लोगों ने की छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद पोक्सो का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका अपने घर के आगे खेत में मक्का की फसल में गाय भगाने गई थी. तब ही खेत के आगे रोड पर दो व्यक्ति आ रहे थे.

खेत से गाय भगाने गई थी नाबालिग लड़की, 2 लोगों ने की छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश
Image Credit: alwar news

Alwar News: टहला थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद पोक्सो का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका अपने घर के आगे खेत में मक्का की फसल में गाय भगाने गई थी. तब ही खेत के आगे रोड पर दो व्यक्ति आ रहे थे.

उन्होंने नाबालिग को खेत के गेट पर देखते ही गलत शब्द कहने लगे और गलत इशारे करने लगे, जिस पर नाबालिग छात्रा ने विरोध किया. तो दोनों व्यक्तियों ने नाबालिग को पकड़ लिया और कपड़ों को फाड़ने की कोशिश करी. नाबालिग छात्रा के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे. तो उक्त दोनों व्यक्तियों ने गाली-गलौच की.

Add Zee News as a Preferred Source

कुछ समय बाद ही दोनों व्यक्तियों के परिजन भी आ गये और वो भी गाली-गलौच करने लगे. उनके मना करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों सहित परिजनों ने नाबालिग के परिवार वालो के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इस पर पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर टहला पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें अलवर की एक और खबर
अलवर में अवैध खनन बना जानलेवा, पहाड़ से गिरी जेसीबी, तीन मजदूर मलबे में दबे
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित गोठड़ी गुरु गांव में अवैध खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. खनन के लिए किए गए विस्फोट के बाद पहाड़ी का मलबा गिरने से एक जेसीबी मशीन नीचे खड़ी ट्रॉली पर जा गिरी. इस हादसे में तीन लोग, जिनमें पिता-पुत्र और जेसीबी ड्राइवर शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुई. जानकारी के अनुसार, गोठड़ी पुरोहितान गांव में सरकारी स्कूल के पीछे अवैध रूप से पत्थरों का खनन चल रहा था. ब्लास्ट से जब पत्थर तोड़े जा रहे थे, तभी एक बड़ा पत्थर जेसीबी मशीन पर गिर गया. झटके से जेसीबी मशीन पहाड़ी से नीचे आकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर जा गिरी, जिसमें करीब 5-6 मजदूर काम कर रहे थे. जेसीबी और पत्थरों के नीचे दबकर कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.


यह घटना एक बार फिर इस इलाके में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर सवाल उठाती है. इस हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यहां किस तरह खतरनाक तरीके से खनन किया जा रहा है. अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.