अलवर के सालवाड़ी में मोक्षधाम का विकास, बरसात में दाह-संस्कार की समस्या का हुआ समाधान

Alwar News: अलवर जिले में गांव सालवाड़ी में हरफूल मीना, मंजूलाल मीना व रामप्रसाद मीना ने अपने पिता के पुण्यतिथी के अवसर पर मोक्ष धाम में लेंटर डालकर मुक्ति स्थल का निर्माण कर आमजन के लिए सुविधा उपलब्ध कराई.

अलवर के सालवाड़ी में मोक्षधाम का विकास, बरसात में दाह-संस्कार की समस्या का हुआ समाधान
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में गांव सालवाड़ी में सार्वजनिक मोक्षधाम में बरसात व अन्य त्रासदी के दौरान दाह-संस्कार करते समय बहुत परेशानियां होती थी. ग्राम पंचायत के पास पैसा नहीं था. सरकारी योजनाओं की उदासीनता सबको खलती थी.

ऐसे में इस समस्या को देखकर गांव के हरफूल मीना, मंजूलाल मीना व रामप्रसाद मीना (स्टेशन मास्टर) उनके पिता के पुण्यतिथी के अवसर पर मोक्ष धाम में लेंटर डालकर मुक्ति स्थल का निर्माण कर आमजन के लिए सुविधा उपलब्ध कराई.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं स्थानीय सरपंच नत्थी लाल मीना से फीता कटा कर गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आमजन को सुपुर्द किया. साथ ही दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन श्रद्धाजंली अर्पित कर भोजन प्रसादी व सत्संग का आयोजन किया गया. मोक्ष धाम में बनाए गए मुक्ति स्थल से दाह-संस्कार करते समय बरसात व अन्य असामन्य परिस्थियों से होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिला.

इस कार्य को समस्त ग्रामवासियों ने सराहा और स्वागत किया. सार्वजनिक स्थलों पर आम व्यक्तियों द्वारा किए कार्यों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है. ऐसे कार्य गांव में विकास के साथ सर्वहित में बहुत उपयोगी साबित होते हैं. हरफूल मीना, मंजू लाल मीना, रामप्रसाद मीना ने गांव के मोक्षधाम में मोक्ष स्थल निर्माण की इस पहल की हर व्यक्ति सरहाना कर रहा है. ऐसी पहल हर गांव में होनी चाहिए.

कुछ दिन पहले मोक्ष धाम के प्रवेश द्वार का निर्माण श्री भरतलाल मीना ने अपने स्व. माता-पिता ( स्व.श्री गंगासहाय मीना व स्वर्गीया और श्रीमती सुंदर देवी की स्मृती ) में मोक्ष धाम के प्रवेश द्वार का निर्माण करवाकर भोले बाबा की प्रतिमा स्थापित की. इन कार्यों की ग्रामवासी सराहना करते हैं. ऐसे कार्यों के लिए ग्राम के युवा बिष्णु शर्मा द्वारा लोगों को हमेशा प्रेरित किया जाता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.