&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के अलवर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में 11 साल की ताइक्वांडो खिलाड़ी तुलिका की मौत हो गई. तुलिका अपनी मां के साथ ई-रिक्शा से बाल भारती स्कूल खेल कर मार्केट साइड जा रही थी, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने रिक्शे को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा पलट गया और तुलिका गंभीर रूप से घायल हो गई. सिर में गहरी चोट आने से मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई. तुलिका नेशनल लेवल तक ताइक्वांडो खेल चुकी थी और इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना देख रही थी.
जानकारी के अनुसार वह बेहद होनहार और मेहनती खिलाड़ी थी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है.
देर शाम जहां दुर्घटना हुई वहां के स्थानीय पुस्तक विक्रेता व्यापारियों ने बताया. यहां पर विगत 5 साल पहले बना ट्रैफिक पॉइंट हटा दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं होने के चलते बेतरतीब और तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों से आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं.
कल अलवर जिले की एक बेहतरीन खिलाड़ी की मौत से खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. स्थानीय व्यापारी मुरारी पाराशर ने बताया दुर्घटना होने के दो से ढाई घंटे बाद पुलिस पहुंची. सर में हेडंजरी होने के चलते खिलाड़ी की मौत हो गई थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!