Rajasthan Accident: अलवर जिले में बांदीकुई मेगा हाईवे सड़क मार्ग के मध्य स्थित सूरेर गांव में ईको व कैंपर गाड़ी में भीषण भिंड़त हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में उलझ गए.
Trending Photos

Rajasthan Accident: राजस्थान के अलवर जिले में बांदीकुई मेगा हाईवे सड़क मार्ग के मध्य स्थित सूरेर गांव में ईको व कैंपर गाड़ी में भीषण भिंड़त हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में उलझ गए. राजगढ़ थाने के हेडकांस्टेबल दयाराम गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली कि सूरेर गांव में दो वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई है.
इस सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना व पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को अलग कर गाड़ी में फंसे हुए लोगों को निकाला. जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया.
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बरला कला, भरतपुर निवासी संदीप पुत्र श्रीचंद, चरणसिंह पुत्र रमेश चंद, रणजीत पुत्र सुरेश चंद व बनारस निवासी दिलीप कुमार पुत्र रामनारायण को राजगढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.
वहीं ईको गाड़ी में फंसे चालक को बड़ी मशक्कत से निकाला गया. जिसकी मृत्यु हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को हटाकर आवागमन दुरुस्त करवाया. मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कल सुबह होगा.
यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था युवक, दादी ने देखा तो हो गया कांड, बिजली के पोल से बांधकर...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!