पटरी पर दौड़ती ट्रेन की चपेट में आई महिला, चार मासूमों के सिर से उठा मां का साया

Rajasthan Accident: अलवर जिले में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भजेड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जहां एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.

पटरी पर दौड़ती ट्रेन की चपेट में आई महिला, चार मासूमों के सिर से उठा मां का साया
Image Credit: Rajasthan AccidentSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Accident: राजस्थान के अलवर जिले में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भजेड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जहां गांव निवासी 32 वर्षीय सविता पत्नी राजेंद्र जाटव की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, सविता रविवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर से चारा लेने के लिए निकली थी. कुछ समय बाद वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंची. जहां अचानक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई.

Add Zee News as a Preferred Source

परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक महिला पिछले एक सप्ताह से मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी और इसी वजह से संभवतः वह ट्रेन के ट्रैक पर पहुंच गई. महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण यह हादसा माना जा रहा है.

सविता की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें एक और बड़ी खूबर

अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार शाम शहीद स्मारक, कम्पनी बाग में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया. जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया और स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प को दोहराया.

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस हमें आजादी के लिए किए गए संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More