अलवर आगार की रोड़वेज बस के चालक-परिचालक के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News: टहला थाना क्षेत्र के सकट-राजपुर बड़ा के मध्य धाकड़ों का बास में अलवर आगार की रोड़वेज बस के चालक, परिचालक व अन्य सवारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

अलवर आगार की रोड़वेज बस के चालक-परिचालक के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: टहला थाना क्षेत्र के सकट-राजपुर बड़ा के मध्य धाकड़ों का बास में अलवर आगार की रोड़वेज बस के चालक, परिचालक व अन्य सवारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग हाथों में डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे है.

मारपीट का मामला कल सुबह का बताया जा रहा है. वहीं टहला थाने में अलवर आगार के रोड़वेज चालक रतिराम पुत्र बालासहाय यादव ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया कि वह अलवर आगार में रोड़वेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं. वह व परिचालक अवधेश पुत्र रामपाल मीना निवासी ठेकड़ीन राजगढ़ अलवर से बीघोता मार्ग पर ड्यूटी दे रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

गत दिन 4 जून को सुबह 7 बजे बीघोता से अलवर बस लेकर रवाना हुए. रास्ते में सकट एवं राजपुर बड़ा के बीच धाकड़ों का बास के पास दो सवारी महिला व बच्चें गाड़ी रूकवाकर बैठे. जैसे ही गाड़ी रवाना करने लगे तो प्रेमचन्द व ताराचन्द नामक दो लड़के निवासी राजपुर बड़ा धाकड़ों का बास मोटरसाईकिल लेकर आए और बस के आगे मोटरसाईकिल लगाकर बोले, ये गाड़ी क्यों रोकी है.

इतना ही नहीं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चालक साइड का फाटक खोलकर उसे नीचे पटक दिया व लात-घुसों से मारने लगे. इतने में ही उनके साथ परिवार वाले दीपक, सुरेन्द्र एवं मुकेश राजपुर बड़ा धाकड़ों का बास व अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आए और गाड़ी में घुसकर परिचालक अवधेश मीना व अन्य सवारियों के साथ मारपीट करने लग गए.

बस में बैठी बीघोता की सवारी राजेश पुत्र सुखराम निवासी नाथलवाड़ा के सिर में डण्डे से मारी, जिससे उसे गहरी चोट लगी हैं. निगम की बस संचालन में बाधा उत्पन्न व आर्थिक हानि एवं राजकीय कार्य में बाधा हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author