&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अखेपुरा मोहल्ला निवासी एक 38 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह घटना मंगलवार देर रात की है. जब महिला को गंभीर हालत में अलवर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतका तारा देवी का अपने पति से पिछले 10 वर्षों से तलाक का मामला चल रहा था.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
इस विवाद के चलते वह अपने तीन बच्चों से भी नहीं मिल पा रही थी. जिससे वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी. बताया जा रहा है कि इसी तनाव और अकेलेपन की स्थिति में उसने सोमवार को अपने पीहर स्थित घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था.
परिजनों ने जब उसकी तबियत बिगड़ती देखी, तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया. मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
पढे़ं एक और बड़ी खबर
जोधपुर संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार शाम को जोधपुर प्रवास के दोरान सर्किट हाउस पहुंचे. यहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अहमदाबाद हादसे को लेकर शोक जताया. उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना से दुखी है.
केंद्र व राज्य सरकार ने दो दिन के लिए सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं. अहमदाबाद में हुई घटना को लेकर बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. राजस्थान प्रदेश के भी कुछ लोग इसमें कालकलवित हुए हैं. उनके लिए संबल प्रदान करने का हर संभव प्रयास सरकार करेगी.
सभी को इनके जाने से दुख है उन लोगों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है. सरकारी स्तर पर इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा की एक बच्ची भी इसमें शामिल थी.
Reporter- Swadesh Kapil