Rajasthan Crime: कुछ दिनों पहले हुए देश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर में देखने को मिला. अलवर जिले में खेड़ली कस्बे बाईपास पर 8 जून की रात खेड़ली के वीरू जाटव नाम का शख्स घर पर मृत अवस्था में मिला.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: कुछ दिनों पहले हुए देश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर में देखने को मिला. अलवर जिले में खेड़ली कस्बे बाईपास पर 8 जून की रात खेड़ली के वीरू जाटव नाम का शख्स घर पर मृत अवस्था में मिला. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वीरू का शव मिलने पर उसके भाई ने उसकी पत्नी अनिता राज पर हत्या का आरोप लगाया था.
वीरू के भाई के बयान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. जानकारी में सामने आया कि महिला के प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर वीरू की हत्या की. वीरू को पत्नी और उसके आशिक के बारे में पता चल गया था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था. ऐसे में राजा रघुवंशी की हत्या का मामला सामने आने के बाद अनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीरू को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
रात के समय अनीता ने वीरू को शिकंजी में नींद की दवाई मिलकर पिलाई और घर के दरवाजे खुला छोड़ दिया. अनीता का प्रेमी काशी प्रजापत ने अपने चार दोस्तों को वीरू की हत्या करने के लिए दो लाख की सुपारी दी थी. पत्नि अनीता और काशी के प्लान के मुताबिक 8 जून की रात काशी अपने दोस्तों के साथ वीरू के घर के अंदर पहुंचा और वहां वीरू को मौत के घाट उतारने की तैयारी शुरू कर दी.
हत्या के दौरान कुछ आरोपियों ने वीरू के हाथ-पैर पकड़े, तो कुछ ने उसका गला दबाया और आखिर में तकिए से उसके मुंह को दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने के दौरान शोर सुनकर घर में सो रहा वीरू का बेटा नींद से उठ गया और वहां पहुंचा, लेकिन अनीता ने उसे डरा धमका कर दूसरे कमरे में भेज दिया और चुप रहने के लिए कहा.
वीरू के मौत के करीब 2 घंटे बाद अनीता ने परिजनों को वीरू के मृत होने की सूचना दी. एक साल पहले वीरू को अनीता और काशी के अवैध संबंध के बारे में पता चला. जिसके बाद से वीरू और अनीता के बीच विवाद हुआ और आए दिन इस बात को लेकर दोनों की कहासुनी होती रहती थी.
वीरू जाटव की पत्नी अनीता राज तथा मुख्य आरोपी प्रेमी काशी प्रजापत तथा बृजेश जाटव कालबाडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके बाद तीनों आरोपियों को जांच अधिकारी कठूमर सीओ कैलाश चौधरी ने अलवर एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया, जहां तीनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया.
सीओ कैलाश चौधरी ने बताया कि अन्य तीन आरोपी बिष्णु, चेतन, नवीन की तलाश में टीमें गठित की गई हैं. जिन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा. अनीता राज पहले मानसिंह उर्फ विरू के घर में किराए पर रहती थी. अनीता का पहला विवाह भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र के सेंदली गांव में हुआ था. वह अपने पति को लेकर खेलली आ गई और उसने अपने सास ससुर पर मुकदमा दर्ज कर दिया.
यह भी पढ़ें- Hello... तीन लाख रुपये दो वारना इसे जान से मार देंगे, बेटे के मोबाइल से आया फोन और फिर पिता...
अनीता का पति फल फ्रूट की दुकान लगाता था, जहां मानसिंह से उसकी जान पहचान हुई. जान पहचान के बाद यह लोग मानसिंह के घर किराए पर रहने आ गए. इस दौरान वीरू के अनीता से अवैध संबंध बन गए और उसने अपने पति को छोड़ दिया. मानसिंह उर्फ विरू ने उसे दूसरा घर दिला दिया. उसी दरमियान मानसिंह उर्फ विरू के दोस्त काशी प्रजापत से अनीता के प्रेम संबंध बने जो अवैध संबंधों में परिवर्तित होकर हत्या तक पहुंचे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!