Rajasthan Crime: खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना पुलिस ने नकबजनी की एक ऐसी वारदात का खुलासा किया है, जिसमें नकबजनी की वारदात में शामिल कोई और नहीं बल्कि परिवादी का पड़ोसी ही निकला.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना पुलिस ने नकबजनी की एक ऐसी वारदात का खुलासा किया है, जिसमें नकबजनी की वारदात में शामिल कोई और नहीं बल्कि परिवादी का पड़ोसी ही निकला. पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के घर की छत का जाल तोड़कर वहां से लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया था.
परिवादी की रिपोर्ट के बाद फेज थर्ड थाना पुलिस ने आज नकबजनी की वारदात का खुलासा किया है. पकड़ा गया आरोपी पवन कुमार भिवाड़ी के सेक्टर 5 में ही रहता है, जिसने भिवाड़ी के बिलाहेड़ी में मसाला पीसने की एक छोटी फैक्ट्री लगाई हुई है.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
पूछताछ में आरोपी पवन कुमार ने बताया कि वह भिवाड़ी में मसाला पीसने का बिजनेस करता है, लेकिन बिजनेस में नुकसान होने और उसके ऊपर कर्जा हो गया, जिसे चुकाने के लिए उसने पड़ोस में रह रहे जितेंद्र सोनी के घर में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया.
थाना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें 24 मई को सूचना लगी थी कि भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर 5 में स्थित एक मकान की छत का जाल तोड़कर अज्ञात लोग करीब 8 लाख के आभूषण और नगद रुपये की चोरी कर ले गए, जिस पर गहन जांच की तो पाया कि चोर कोई और नहीं बल्कि परिवादी का पड़ोसी ही है, जिसने अपना कर्जा चुकाने के लिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
हालांकि इस वारदात में आरोपी पवन कुमार के साथ एक अन्य आरोपी बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस लगी हुई है. वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराए हुए आभूषण उसके ही फैक्ट्री से बरामद किए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Kuldeep Malwar