Alwar News: अलवर जिले में शहर के NEB थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठाकर दो युवकों को सुनसान जगह ले जाकर मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से एक बालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में शहर के NEB थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठाकर दो युवकों को सुनसान जगह ले जाकर मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से एक बालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने सभी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया.
थानाधिकारी दिनेश चंद मीणा ने बताया कि पीड़ित यूनुस ने 5 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार यूनुस अपने भाई के साथ अग्रसेन सर्किल से ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुआ. रिक्शा में पहले से ही चार युवक बैठे हुए थे.
यह भी पढे़ं- कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया का प्यार हुआ फुस, एयरफोर्स पत्नी ने शादी के बाद में मांगी 5 करोड़ कैश और BMW
यूनुस को पहले तो कुछ संदेह नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी दूर जाकर जब ई-रिक्शा ने दाउदपुर फाटक की ओर मोड़ लिया, तो उसे संदेह हुआ. इसके बाद चारों युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों भाईयों को डराया-धमकाया और उनके मोबाइल लूट लिए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए NEB थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने दाउदपुर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया. पूछताछ में विशाल ने लूट की वारदात को कबूलते हुए अपने तीन नाबालिग साथियों के नाम बताए.
जिन्हें बाद में निरुद्ध कर लिया गया. पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया. जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामला अब किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भी प्रस्तुत किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Swadesh Kapil