Rajasthan Crime: अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था. शनिवार को पुलिस ने महिला आरोपी को जेल भेज दिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर शहर में एनईबी थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था. शनिवार को पुलिस ने महिला आरोपी को जेल भेज दिया. जबकि पति विष्णु को रिमांड पर लिया गया है.
थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि आरोपी विष्णु से पूछताछ के दौरान ठगी के पैसों से खरीदा गया सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, पंखे, स्कूटी, मिक्सी सहित अन्य घरेलू सामान जप्त किया है.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने और कहां-कहां इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है. पूरे मामले की जांच जारी है. जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
अलवर शहर के आकाशवाणी कार्यालय के पीछे एक नाली में रविवार को एक गाय गिर गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर निगम और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन, फायर टीम और नगर निगम की टीम पहुंची.
काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गाय को सकुशल बाहर निकाला गया. गाय को निकालने के इस प्रयास में अग्निशमन विभाग के फायरमैन अजय कुमार, दीपक, नीरज पंडित और वाहन चालक विनय की अहम भूमिका रही. नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरे समन्वय से कार्य किया.
टीम के समर्पण और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और गाय की जान बचाई जा सकी. स्थानीय लोगों ने नगर निगम और फायर ब्रिगेड टीम का आभार जताया. गौरतलब है कि जो गोपालक है. सुबह गाय का दूध निकाल कर उनको पूरे दिन छोड़ देते हैं, तभी यह हादसे होते हैं. अगर उन पर विभाग कार्रवाई करें और जर्मन लगाए तो ऐसी घटनाएं न हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!