मरने के डर से शख्स ने दे दी जान! भतीजे ने खोला चौंकाने वाला राज

Rajasthan Crime: अलवर जिले में रैणी थाना क्षेत्र के उकेरी गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को मारपीट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मरने के डर से शख्स ने दे दी जान! भतीजे ने खोला चौंकाने वाला राज
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में रैणी थाना क्षेत्र के उकेरी गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को मारपीट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भतीजे पिंटू मीणा ने बताया कि उनके चाचा महेश मीणा शनिवार को दो जनों के साथ सुबह हिंगोटा जिला दौसा गए थे. वहां उन्होंने उनके अंकल के साथ मारपीट की.

इसके बाद अंकल को बंदी बनाकर दुकान में बंद कर दिया. मारपीट करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि उन्हें 4-5 दिन में मार देंगे. डर से भयभीत होकर चाचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि डॉक्टर रामकेश मीणा और बबली बैरवा उनको अपने साथ ले गए. मृतक के चार बच्चे हैं. तीन लड़कियां और एक लड़का है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसकी सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. रैणी थाना पुलिस ने मृतक उकेरी निवासी महेश मीना के शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने मृतक के शव को रैणी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पहुंचाया. जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रैणी थाने में दो नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author