एक ही परिवार में ब्याही दो बहनों में से एक की मौत, दूसरी ने किए सनसनीखेज खुलासे

Rajasthan Crime: अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला का दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दिया. मामला रैणी थाने के अंतर्गत का है.

एक ही परिवार में ब्याही दो बहनों में से एक की मौत, दूसरी ने किए सनसनीखेज खुलासे
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला का दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दिया. मामला रैणी थाने के अंतर्गत का है. मृतका कोमल देवी की छोटी बहन ने थाने में रिर्पोट दी.

मामला दर्ज कराने वाली छोटी बहन ने अपने पति, सास, ससुर देवर सहित ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतका व उसकी छोटी बहन दोनों का एक ही परिवार में ससुराल है. दोनों बहनों का एक ही परिवार में विवाह हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

मृतका की छोटी बहन पुष्पा देवी ने मामला दर्ज कराया है कि करीब 3 बजे रात्रि को मेरे ससुराल वालों ने मेरी सास कैशंता, ससुर चेतराम, पति सोनू, ननद अनिता, देवर महावीर ने मेरे व मेरी बहन कोमल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.

ये लोग मुझे व मेरी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. ये लोग मुझे व मेरी बहन को पूर्व में भी दहेज का ताना देते हुए मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं. हम दोनों बहनों के साथ इनके द्वारा मारपीट करने के बाद हम अपने-अपने कमरे में चले गए.

जब रात को मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मेरे पति सोनू, ससुर, सास, देवर व ननद ने मेरी बहन कोमल को पंखे से लटका रखा है. जब मैंने चिल्लाने की कोशिश की तो इन लोगों ने मेरा मुंह बंद कर दिया और मेरे साथ लात घूसों से मारपीट की. इन लोगों ने एक राय होकर मेरी बहन को जान से खत्म कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.