Rajasthan Crime: ईंट भट्टे से पेमेंट लेकर लौट रहे युवकों के साथ हुआ कांड, बदमाशों ने पहले तोड़े पैर फिर...

Rajasthan Crime: अलवर जिले में रामगढ़ क्षेत्र के बेरे की घाटी में सोमवार देर रात बदमाशों ने जेसीबी मालिक और उनके ड्राइवर को लोहे की रॉड से पीटकर 2 लाख रुपये, मोबाइल और चांदी की चैन लूट ली.

Rajasthan Crime: ईंट भट्टे से पेमेंट लेकर लौट रहे युवकों के साथ हुआ कांड, बदमाशों ने पहले तोड़े पैर फिर...

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ क्षेत्र के बेरे की घाटी में सोमवार देर रात बदमाशों ने जेसीबी मालिक और उनके ड्राइवर को लोहे की रॉड से पीटकर 2 लाख रुपये, मोबाइल और चांदी की चैन लूट ली. हमले में एक व्यक्ति के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

घटना के शिकार आरिफ खान और बरकत खान बाइक से अपने गांव बेरेबास जा रहे थे. दोनों नगर के पास एसआई ईट भट्टे से जेसीबी का पेमेंट लेकर लौट रहे थे. बेरे की घाटी के पास एक ट्रेलर के आगे 6-7 बदमाश बाइकों पर खड़े थे. बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

ड्राइवर बरकत खान जान बचाकर भाग निकला और परिवार को सूचना दी. परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश लूट का सामान लेकर फरार हो चुके थे. पीड़ित आरिफ खान ने बताया कि सभी बदमाश बेरे गांव के हैं और उन्होंने उन्हें पहचान लिया है. 

हमले में आरिफ खान गंभीर रूप से घायल हो गया. उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. उन्हें पहले रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने अलवर रेफर कर दिया.हेड कॉन्स्टेबल महेश शर्मा के अनुसार पुलिस ने दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं. पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news