तिजारा में दूध व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक छोड़ भागे बदमाश

Rajasthan Crime: खैरथल तिजारा जिले में तिजारा थाना अंतर्गत हींगवाहेड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दूध व्यापार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई.

तिजारा में दूध व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक छोड़ भागे बदमाश
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में तिजारा थाना अंतर्गत हींगवाहेड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां दूध व्यापार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई. इस हमले में घायल युवक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है, जो लंबे समय से दूध का व्यवसाय करता है.

बताया जा रहा है कि दूध व्यापारी दिनेश रोजाना की तरह गांव में दूध सप्लाई करने आया था, तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उस पर अचानक गोलियां बरसा दीं. गोली दिनेश के पेट और हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस का मानना है कि अभी की जानकारी में सामने आया है कि दिनेश और माजरी गुर्जर गांव के कुछ लोगों के बीच लंबे समय से दूध व्यवसाय को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है. इस हमले के पीछे माजरी गुर्जर गांव के ही कुछ लोगों का नाम सामने आ रहा है.

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हड़बड़ाहट में अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले, जिससे पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं गोली कांड के बाद घायल दिनेश को अलवर रेफर किया गया है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

राजस्थान के जोधपुर जिले में बालेसर के बेलवा रोड़ पर सड़क हादसा हो गया. हादसे में सड़क पर अचानक आई गाय से बाईक टकरा गई. टक्कर में एक बच्चें की मौत और एक घायल हो गया.

घायल निम्बो का गांव से बेलवा दवाईयां लेने आ रहे थे. एक बाईक सवार 16 साल के जितेन्द्र सिंह की मौत हो गई. वहीं इन्द्रसिंह घायल हुआ है. मृतक एवं घायल को बालेसर CHC लाया गया. जहां पर जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित किया. घायल इंद्रसिंह का प्राथमिक उपचार किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More