Alwar News: 'हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ' अलवर पुलिस को चोर ने दी खुली चुनौती

Rajasthan News: अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर ने खेत से 25-30 हजार कीमत के पाइप चोरी कर लिए और दीवार पर लिखा “जब तक सूरज चांद रहेगा, बबली गॉड का नाम रहेगा.” पुलिस को चुनौती देते हुए चोर बोला कि हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ.

Alwar News: 'हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ' अलवर पुलिस को चोर ने दी खुली चुनौती
Image Credit: alwar chor warning to police

Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है. यहां बाजरे के खेत में बनी कोठरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 25 से 30 हजार रुपए कीमत के बोरिंग पाइप चुरा ले गया. खास बात यह रही कि जाते-जाते चोर ने दीवार पर लिखा— “जब तक सूरज चांद रहेगा, बबली गॉड का नाम रहेगा” और पुलिस को खुली चुनौती दी कि हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ. चोरी की यह घटना पीड़ित धन्नालाल निवासी देवखेड़ा के खेत में हुई. धन्नालाल ने बताया कि देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना देने के बाद अब पूरा मामला जांच के घेरे में है. इससे पहले भी बानसूर क्षेत्र में आरोपी ने ऐसी ही चुनौती दी थी. जिसका अंजाम सरेआम जुलूस में देखने को मिला था.

खबर अपडेट की जा रही है…

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author