तेल मिल में मजदूर की मौत के बाद शव के साथ चक्का जाम, पुलिस ने 40 लोगों पर दर्ज की FIR

Rajasthan Crime: अलवर जिले में गत गुरुवार को खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव सोखर में तेल मिल में काम करते समय एक मजदूर सुनील कुमार कोली की मौत हो गई थी.

तेल मिल में मजदूर की मौत के बाद शव के साथ चक्का जाम, पुलिस ने 40 लोगों पर दर्ज की FIR
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में गत गुरुवार को खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव सोखर में तेल मिल में काम करते समय एक मजदूर सुनील कुमार कोली की मौत हो गई थी.

जिसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने खेड़ली अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में शव को ले जाकर मुआवजे की मांग को लेकर तेल मिल के बाहर रातभर धरना प्रदर्शन किया तथा चक्काजाम जाम किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

जिसके कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उक्त मामले में सभी राजकार्य छोड़कर दूसरे दिन तक समझाइश की गई. दिन में भी चक्का जाम कर आमजन को परेशानी उठानी पड़ी तथा करीब 16 घंटे शव को पोस्टमार्टम तथा अंतिम संस्कार का इंतजार करना पड़ा.

जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शव के मान-सम्मान को लेकर तथा मानमर्दन करने के हाईकोर्ट के निर्देश पर खेड़ली पुलिस थाने में करीब 40 महिला पुरुषों के खिलाफ शव का मानमर्दन करने तथा शव को रखकर चक्का जाम करने तथा राजकीय कार्मिकों के कार्यों में बांधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने मृत शरीर के मान-सम्मान तथा चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन कर आमजन को होने वाली परेशानी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं. आए दिन मौतें होने पर शव रखकर धरना प्रदर्शन से शव का मान-सम्मान देते हुए कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, जिससे मृत शरीर की दूर्गति नहीं हो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.