&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव पीपलखेड़ा में एक छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के साथ शराब के नशे में चूर दो जनों ने हैवानियत की हदें लांघ दी.
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के खेरली पुलिस थाना अंतर्गत एक 11 वर्षीय दलित बालक के साथ दो जनों द्वारा मारपीट कर सड़क पर थूक चटवाने का मामला सामने आया है. हालांकि परिजनों और बच्चे के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई. इस संबंध में परिजनों द्वारा खेड़ली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है.
पीपलखेड़ा निवासी सीमा देवी पत्नी अतर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 29 अगस्त को शाम 5 बजे उसका लड़का अरविंद साइकिल से खेतों पर गया था. अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशे में धुत होकर दो व्यक्ति विजेंद्र पुत्र अतर सिंह गुर्जर और विकास पुत्र देवी मीणा निवासी पीपलखेड़ा आए.
मेरे लड़के की साइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया. अरविंद के साथ मारपीट की और विकास ने जमीन पर थूक दिया. दोनों कहने लगे कि इस थूक को चाट और जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर कहा कि हमारे पैर पकड़कर हाथ जोड़ माफी मांग और बेटे को गंदी-गंदी गालियां दी.
चाकू दिखाकर वह बाजरे के खेत में ले गए. जहां उसके कपड़े उतरवाए. जहां दुष्कर्म करने का प्रयास किया. तभी अरविंद के दोस्तों ने घर पर आकर बताया. इसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया. इधर बालक ने बताया कि वह साइकिल से गया था. उसके साथ मारपीट की.
सड़क पर थूक उसे चटवाया गया. बाजरे के खेत में ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए. मेरे दोस्तों ने भाग कर घर वालों को बताया. जिन्होंने आकर हमें बचाया.पीड़ित छात्र के बालक के पिता अतर सिंह ने बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी का काम करता है. शाम को फोन आया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि उन दोनों युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!