Rajasthan Crime: अलवर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुत्र पर चोरी का आरोप लगाने के चलते. पड़ोसी दुकानदार द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने के चलते 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुत्र पर चोरी का आरोप लगाने के चलते. पड़ोसी दुकानदार द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने के चलते 60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कजोता गांव निवासी 60 वर्षीय धर्मचंद सेन की नाई की दुकान है, जो कि कादोली बाईपास पर है. इसी के समीप धर्मचंद का पुत्र राधेश्याम वाहन खरीदो बेचो की दुकान पर कार्य करता है. डेढ़ महीने पहले इस दुकान के मालिक ओमी जांगिड़ की दुकान से 3 लाख रुपये चोरी हो गए. जिसको लेकर ओमी ने धर्मचंद के पुत्र राधेश्याम पर चोरी का आरोप लगाते हुए राधेश्याम को गिरफ्तार करा दिया.
जहां तीन दिन थाने में जांच करने के बाद राधेश्याम निर्दोष साबित हुआ, लेकिन दुकान मालिक उसके पिता धर्मचंद को डेढ़ महीने से मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे. जिससे परेशान होकर शुक्रवार सुबह धर्मचंद सेन ने जहरीली दवा का सेवन किया और उसके बाद फांसी लगा ली.
धर्मचंद को गंभीर हालत में अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी ओमी जांगिड़ उसके साथी योगेश सहित अन्य दो लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता. तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे और नहीं डेड बॉडी को हाथ लगाने देंगे.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!