जेल ले जाकर पुलिस ने उखाड़े प्राइवेट पार्ट के बाल, बाहर आकर युवक ने दे दी जान

Rajasthan Crime: अलवर जिले में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक अमित सैनी की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अमित सैनी के आत्महत्या मामले में कई नए मोड़ सामने आए हैं.

जेल ले जाकर पुलिस ने उखाड़े प्राइवेट पार्ट के बाल, बाहर आकर युवक ने दे दी जान
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक अमित सैनी की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. अमित सैनी के आत्महत्या मामले में कई नए मोड़ सामने आए हैं. युवक को पुलिस ने चोरी के मामले में हिरासत में लिया था. इस दौरान युवक के साथ 16 साल के नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया था.

युवक अमित सैनी के साथ हिरासत में लिए गए नाबालिग का कहना है कि पुलिस ने अमित को लॉकअप में बहुत प्रताड़ित किया. दूसरे कमरे में ले जाकर पीटा. नाबालिग ने यहां तक दावा किया कि 16 केस कबूल करने का दबाव बनाया. यहां तक कि उसके प्राइवेट पार्ट के बाल तक पुलिस वालों ने उखाड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद 9 जुलाई को अमित सैनी लॉकअप से बाहर आया और अमित ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. सुसाइड नोट में उसने 3 पुलिसकर्मियों के नाम लिखे. इस घटना को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मिनी सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि 19 जुलाई तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता SP और कलेक्टर का घेराव करेंगे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेताओं की शह पर पुलिस प्रशासन निर्दोष लोगों को जबरन गिरफ्तार कर रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मृतक युवक के सुसाइड नोट में तीन पुलिसकर्मियों के नाम साफ तौर पर लिखे हैं, लेकिन अब तक उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है. युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु शर्मा ने भी प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

वहीं एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी अलवर ग्रामीण CO शिवानी शर्मा को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि अब तक की मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author