Alwar News: SI भर्ती घोटाला, RPSC करेगी नई घोषणा, क्या अब मिलेगी पारदर्शिता?

Rajasthan News: राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने अलवर दौरे पर कहा कि सब इंस्पेक्टर भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट फैसले का स्वागत है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. गहलोत सरकार की भर्तियों पर सवाल उठाए. नए जिलों के विकास व किसानों की मदद का भरोसा दिलाया.

Alwar News: SI भर्ती घोटाला, RPSC करेगी नई घोषणा, क्या अब मिलेगी पारदर्शिता?
Image Credit: rfc president alwar news

Alwar News: राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज एक दिवसीय दौरे पर अलवर आए. उन्होंने यह बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी. इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती निरस्त करने के फैसले का स्वागत किया है. और कहा है कि सरकार उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करती है. बीजेपी सरकार ने सभी भर्तियों की समीक्षा कर रही है. जो भी दोषी होगा सख्त कारवाही की जाएगी. कोर्ट के फैसले के बाद अभी इसको विधिक समीक्षा के लिए भेजा गया है. उसके बाद रिपोर्ट आरपीएससी को भेजी जाएगी. फिर RPSC इसकी घोषणा करेगी. उन्होंने कहा कि अगर गहलोत सरकार ने युवाओं के साथ धोखा दिया था.

अशोक गहलोत सरकार पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में सब इंस्पेक्टर की जो भर्ती हुई थी. अगर गहलोत सरकार इसमें गंभीरता दिखाई होती तो अन्य भर्तियों में पारदर्शिता बरती जाती है. लेकिन उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई. उनके कार्यकाल की सभी भर्ती विवादित रही. यही कारण रहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही सबसे पहले एसआईटी का गठन किया. इस मामले को एसओजी को सोपा गया. उसके बाद ट्रेनिंग ले रहे 56 सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया. छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय में पांच लोगों को कटघरे में खड़ा किया है .निश्चित रूप से उनके कार्रवाई होनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

नए जिलों का होगा विकास
नए जिलों के विकास के संबंध में उन्होंने कहा कि नए जिलों को धीरे-धीरे फंड मिल रहा है. और धीरे-धीरे विकास होगा. जमीन उपलब्ध होगी, भवन निर्माण होगा. कोई भी नया जिला बनता है. तो निश्चित रूप से उसमें धीरे-धीरे विकास होता है. विकास की गति को लेकर उन्होंने कहा कि अब बरसात में पानी आवश्यकता के अनुसार बरसा है .कहीं फसल को फायदा हुआ है. तो कहीं नुकसान भी हुआ है. और निश्चित रूप से प्राकृतिक प्रकोप से काफी नुकसान हुआ है. उसका दुख भी है. इसमें कई जाने गई है.उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने भी तीन हजार रुपए किसानों को अतिरिक्त दिए गए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author