Alwar News: राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा अपने बयान पर बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि ईआरसीपी योजना 2029 तक पूरी होगी, जबकि उन्होंने गलती से 2039 कहा था. मंत्री ने बताया कि इस योजना के लागू होने से अलवर समेत कई जिलों को पानी मिलेगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर होगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री अब अपने बयान से बैकफुट पर आ गए हैं, जहां उन्होंने अपने बयान को लेकर गलती की. उसको स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि ईआरसीपी की योजना 2029 तक अमली जामा पहन लेगी.
सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने ईआरसीपी का पानी अलवर लाने एवं पूर्ण रूप से अमली जामा पहनाने को लेकर बताया था कि बड़ी योजना है और 2039 तक यह योजना पूरी होगी.
लेकिन अब अपनी गलती स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि मैं कल गलती से 2039 बोल दिया था. लेकिन यह योजना 2029 तक पूरी होगी और यही सही तथ्य है. उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरी होने से अलवर सहित योजना में शामिल सभी जिलों को पानी मिलेगा और जयसमंद तक पानी आएगा. जिससे अलवर शहर सहित आसपास के इलाकों की पानी की समस्या दूर होगी.
उन्होंने कहा कि इस योजना के अलवर तक आने में कई वाइल्डलाइफ एनओसी बहुत जरूरी है .और उन एनओसी को क्लियर किया जा रहा है. क्योंकि यह योजना वन क्षेत्र से होकर निकलेगी.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
अलवर में बच्चों की कहासुनी के चलते पड़ोसियों में महासंग्राम, पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला
Alwar News: जिले के सामान्य चिकित्सालय में बच्चों की आवास में मारपीट के बाद उलहाना देने गए पत्नी और पति की जमकर की पिटाई. गंभीर घायल होने पर अलवर के ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती. खैरथल ज़िले के किशनगढ़वास थाना क्षेत्र के चंद्रकावास गांव में बच्चों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया.
जानकारी के अनुसार अली मोहम्मद के बच्चे को पड़ोसी बच्चे ने पीट दिया था. इस पर उसकी मां फर्मिना जब शिकायत करने पड़ोसी के घर पहुंची तो पीड़ित बच्चे की मां को वहाँ मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. शोर सुनकर पहुंचे अली मोहम्मद को भी टाचिये और डंडों से पीटा गया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!