Alwar News: पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए आया था अलवर, पर 2 घंटे में हुआ कुछ ऐसा कि...

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में रिश्तेदारी में आए यूपी के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. चूड़ी-कंगन बेचने आए असलम का 5 वर्षीय बेटा सतिफ खेलते-खेलते पानी के कुंड में डूब गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Alwar News: पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए आया था अलवर, पर 2 घंटे में हुआ कुछ ऐसा कि...
Image Credit: alwar death news

Alwar News: राजस्थान के अलवर से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. जहां शहर के बगड़ तरह थाना क्षेत्र के बगड़ तिराया में पानी के कुंड में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. मृतक बच्चा अपने परिवार के साथ शनिवार को ही यूपी से अपनी रिश्तेदारी में आया था और रात को ये घटना हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

काम की तलाश में परिवार रिश्तेदारी में पहुंचा था
बगड़ तिराहा थाना के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंगली गंगी थाना धरिया जिला फिरोजाबाद के रहने वाले असलम अपने परिवार के साथ अलवर में काम करने के लिए शनिवार को बगड़ तिराया पर अपनी रिश्तेदारी में आया था. पुलिस ने बताया कि असलम शाम को अपने किसी परिचित के यहां पहुंचा. और आराम कर रहा था. तभी रात करीब 8 बजे के समीप असलम का 5 साल का बेटा सतिफ खेलते खेलते पास के पानी के कुंडे में गिर गया और डूब गया. जब तक परिवार वालो ने उसको संभाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिवार के लोग बच्चे को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लाये. तो यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आज सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सपुर्द किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

अलवर आने के 2 घंटे बाद ही हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी असलम अपने परिवार के साथ मिलकर चूड़ी कंगन बेचने का काम का काम करता है. शनिवार की शाम 6 बजे ही अलवर में काम करने के लिए आया था. 2 घण्टे बाद ही उसके 5 वर्षीय बेटे की डूबने से मौत हो गयी. असलम के 7 बच्चे है 4 लड़की और 3 लड़के. यह चौथे नम्बर का बेटा था . जो अपने गांव में सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ाई के लिए जाता था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author