भिवाड़ी के स्टील प्लांट में सुरक्षा चूक से श्रमिक की दर्दनाक मौत

Bhiwadi News: भिवाड़ी के निर्मल स्टील प्लांट में सुरक्षा चूक से श्रमिक नरेंद्र की लोहे की पत्ती लगने से मौत हो गई. परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही और सुरक्षा सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

भिवाड़ी के स्टील प्लांट में सुरक्षा चूक से श्रमिक की दर्दनाक मौत
Image Credit: Bhiwadi NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bhiwadi News: भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के निर्मल स्टील प्लांट में काम कर रहे एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद साथी मजदूरों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है.

तेज लोहे की पत्ती से गई जान
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है. यह हादसा उस समय हुआ जब नरेंद्र मशीन के पास काम कर रहा था. तभी, तेज गति से आई एक लोहे की पत्ती उसके सीने में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों और मजदूरों का हंगामा
नरेंद्र की मौत के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं साथी मजदूरों में भारी रोष व्याप्त था. मजदूरों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों को किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि ईएसआई और पीएफ जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं, जिसके कारण इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे बाहरी मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मजदूरों का कहना है कि लापरवाही के कारण कई फैक्ट्रियों में आए दिन श्रमिकों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन और फैक्ट्री मालिकों की चुप्पी चिंताजनक है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भिवाड़ी में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More