मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अलवर में बेरोजगार युवा बने आत्मनिर्भर!

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ. 15,000 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी गई, जिसमें 791 अलवर के युवाओं को शामिल किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाना है.

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अलवर में बेरोजगार युवा बने आत्मनिर्भर!
Image Credit: kirodi lal meena alwar

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम मे आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अलवर प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं वन मंत्री संजय शर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ. जिसका सीधा प्रसारण सभागार में किया गया. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पुरानी व्यवस्था हैं. जिनको सुधारने में समय लगेगा. क्योंकि पिछली सरकार ने व्यवस्थाएं काफी बिगाड़ दी थी.

खाद और बीज दुकानों पर छापेमारी पर किया सवाल
खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसानों को उत्तम खाद और बीज मिले. इसके लिए उन्हें दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया है. क्योंकि व्यवस्था पहले से ही बिगड़ी हुई है. इसको सुधारने के प्रयास किया जा रहे हैं. आज उन्होंने दो शिविरों का निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि शिविरों में अच्छा काम हो रहा है. और आशा के अनुरूप काम हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान में 15000 लोगों को दिया रोजगार
उन्होंने यह भी बताया कि 15000 बेरोजगारों को सरकारी रोजगार दिया गया. जिसमें 791 में अलवर को सरकारी नौकरी दी गई. राजस्थान को दो बंदे भारत ट्रेन मिली हैं. बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नई पहल की जा रही है. कार्यक्रम में नव नियुक्त अभ्यर्थियों का पंजीकरण स्थल पर ही किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए. इस मौके पर जिले के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिला. वहीं वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More