अलवर वार्ड 10 में निगम की कार्रवाई पर बवाल, गरीब महिला की दीवार हटाने पर लोगों का विरोध

Rajasthan News: अलवर नगर निगम के वार्ड 10 में गरीब महिला की दीवार हटाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. जोहड़ पर अतिक्रमण हटाने की मांग उठी. हंगामे के बाद निगम ने कार्रवाई रोकी, दस्तावेज मांगे. क्षेत्र में तनाव बरकरार है.

अलवर वार्ड 10 में निगम की कार्रवाई पर बवाल, गरीब महिला की दीवार हटाने पर लोगों का विरोध
Image Credit: alwar nigam jcb action

Alwar News: अलवर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब नगर निगम की टीम एक गरीब महिला के घर की दीवार को अतिक्रमण बताकर हटाने के लिए जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई. कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और निगम टीम का जोरदार विरोध किया.

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिस स्थान पर महिला की दीवार हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, उसके समीप स्थित जोहड़ क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. लोगों का कहना है कि प्रभावशाली अतिक्रमणकर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय निगम द्वारा एक गरीब महिला को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया.

Add Zee News as a Preferred Source

विरोध बढ़ने पर स्थानीय नागरिक नगर निगम कार्यालय पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. नागरिकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक जल स्रोत जोहड़ पर हो रहे अतिक्रमण को हटाना नगर निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि किसी गरीब महिला के मकान की दीवार को तोड़ना.

नगर निगम अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि फिलहाल दीवार हटाने की कार्रवाई रोक दी गई है. साथ ही महिला से संबंधित दस्तावेज निगम कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्रवाई तो स्थगित कर दी गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आक्रोश अभी भी बना हुआ है. नागरिकों ने निर्णय लिया है कि मामले को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं खुलकर रखेंगे. इसके बाद जिला कलेक्टर से मिलकर जोहड़ पर अतिक्रमण और निगम की कार्रवाई में कथित भेदभाव को लेकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी. फिलहाल वार्ड संख्या 10 में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More