&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Viral Video: राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. रील बनाने को लेकर आजकल के युवा सरकारी कार्यालयों को भी नही बकस रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है. ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, जिसमें एक युवती अलवर के कोतवाली थाने के बाहर रील बनाती हुई नजर आ रही है.
सोशल मीडिया पर रील के क्रेज को लेकर युवा थाने तक को नही छोड़ रहे हैं. उक्त वायरल रील बेबी अलवर आरजे के एकाउंट से वायरल हो रही है. रील स्टार के 10 हजार से अधिक फॉलोअर हैं. रील का नशा आजकल के युवाओं में चरम पर है.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है, जिसमें एक युवती अलवर के कोतवाली थाने के गेट पर रील बनाती नजर आ रही है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े होते हैं. विगत कुछ दिनों पहले पुलिस की खुद की सोशल मीडिया पर रील वायरल हुई थी. जिसपर अब तक पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की.
यह भी पढ़ें- पायलट राजवीर का पार्थिव शरीर पहुंचा जयपुर, घर में मची चीख-पुकार, अंगूठी और घड़ी से हुई पहचान
रील बनाने को लेकर आजकल के युवा सरकारी कार्यालयों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. देखने वाली बात ये होगी कि इस पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी. उक्त वायरल रील बेबी अलवर आरजे के एकाउंट से वायरल हो रही है. ZEE Media इस वायरल रील की पुष्टि नहीं करता है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
कोटा जिले के सिमलिया कस्बे में पुलिस एक वारंटी को पकड़ने पहुंची, तो पुलिस को देखकर वह दीवार से कूदा और गंभीर रूप से घायल हो गया. यूबक मोनू कंडारा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि वह सिमलिया के एक होटल पर कार्य करता है, उसका मारपीट के एक मामले में न्यायालय से वारंट निकला हुआ है.
पुलिस कर्मी उसे पकड़ने होटल पर आए तो वह होटल के पिछवाड़े में दीवार से कूदकर भगने लगा और वह घायल हो गया. उसको एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Swadesh Kapil