Alwar News: राजस्थान के अलवर के टहला थाना क्षेत्र के कुंडला गांव में दो व्यापारियों के साथ लूट के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया. आरोपियों का टहला बाजार में जुलूस निकाला गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: टहला थाना क्षेत्र के कुंडला गांव में दो व्यापारियों के साथ लूट के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया. आरोपियों का टहला बाजार में जुलूस निकाला गया.
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को तालाब गांव निवासी अनिल प्रजापत पुत्र भोलाराम प्रजापत ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह और उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत करीब पांच वर्षों से रेलवे स्टेशन बसवा जिला दौसा में बालाजी मोबाईल रिपेयरिंग सेन्टर के नाम से दुकान करते हैं. उसने माह मार्च-अप्रेल 2025 में क्रिप्टो करेन्सी मैक्सी की आईडी बनाकर उसमें उसने पैसे लगाएं थे.
वह और उसका भाई राजेन्द्र दिनभर दुकान पर कार्य कर शाम को करीब 6.30 बजे अपनी मोटरसाईकिल से वापस अपने गांव तालाब आ रहे थे. शाम को करीब पौने सात बजे कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमारे पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी बिना नम्बरी सफेद आई और उनकी बाइक को रूकवा लिया. स्कार्पियो गाड़ी से पांच-छह लोग उतरे और हम दोनों भाईयों को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में पटककर अपहरण कर राजगढ़ की तरफ ले गए तथा उनके साथ में मारपीट की गई.
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आठ आरोपी मण्डावर थाना क्षेत्र के निवासी शेरसिंह, मलाना सवाईमाधोपुर निवासी रूपसिंह, महुवा थाना क्षेत्र निवासी धर्मसिंह, खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के निवासी सौरभ, बसवा थाना क्षेत्र के निवासी अजय व सचिन, कुड़गांव करौली निवासी अंकुश, टोडाभीम महेंदीपुर बालाजी निवासी हरकेश को गिरफ्तार किया है. एवं वारदात में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर लिया है.
पढ़ें अलवर की और खबर
अलवर में बाबा की घिनौनी करतूत, 2 बच्चों से कहा- कपड़े उतारकर मालिश करो, फिर...
Alwar News: सरिस्का अभ्यारण के पांडुपोल हनुमान मंदिर स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में रहने वाले एक बाबा पर दो बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है हालांकि घटना 26 अगस्त की बताइ गई है और टहला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी गई है. वहीं इसी संबंध में 28 अगस्त का एक वीडियो सामने आए हैं. ZEE Media वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
और यह वीडियो मालाखेड़ा का है, जहां इस बाबा को दक्षिणा देने के नाम पर बुलाने की बात सामने आई है और इसके साथ मारपीट की गई है. इसके वीडियो वायरल हुए हैं. वायरल वीडियो में बाबा को बेल्टों से मार रहे हैं. बाल पकड़कर खींच रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!