Alwar News: सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ा, बाघिन ST-19 ने चार शावकों को जन्म दिया

Alwar News: सरिस्का टाइगर रिजर्व में खुशियों का माहौल! बाघिन ST-19 ने 4 शावकों को जन्म दिया. वन कर्मचारियों ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटी.

Alwar News: सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ा, बाघिन ST-19 ने चार शावकों को जन्म दिया
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर

Alwar News: अलवर सरिस्का बाघ परियोजना के अलवर बफर जॉन में बाघिन ST _19 के चार शावक होने पर वन कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई. नाका किशनपुर में वन कर्मचारियों ने ST _19 के ट्रेकर हरिसिंह गुर्जर का साफा बांध कर सम्मान किया गया. साथ ही वन कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बाट कर खुशी जाहिर की. वनपाल रामवीर गुर्जरने बताया की यह सरिस्का के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है. कि बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया.

एक समय सरिस्का में ऐसा भी आया. जहां सरिस्का बाघ विहीन हो गया था. और सरिस्का में पर्यटकों का आना जाना बंद हो गया. लेकिन अब वन मंत्रालय और केंद्रीय वन मंत्री के अथक प्रयास ओर मॉनिटरिंग को लेकर अब सरिस्का बाघ परियोजना में बाघो की संख्या बढ़कर 48 हो गई. सरिस्का प्रसाशन का कुशल नेतृत्व एवं फिल्ड स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम है.

Add Zee News as a Preferred Source

आतिशबाजी के दौरान वनपाल रामवीर गुर्जर, रेंजर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, फॉरेस्टर अभिषेक शेखावत, ट्रेकर हरिसिंह, रतन कसाना, रघुवीर बखतपुरा, हीरा सिंह, बिजेंद्र ,अनिल वनमित्र, सदाम आदि कर्मचारी उपस्तिथि थे.

अलवर सरिस्का के बफर रेंज के बरेली-बाडी क्षेत्र में टाइग्रेस ST-19 ने 4 शावक जन्में हैं. जिससे सरिस्का में कुल टाइगर की संख्या 48 हो गई है. एसटी-19 सरिस्का की तीसरी ऐसी बाघिन बन गई है .जिसने चार शावकों को जन्म दिया है. इससे पहले ST-12 व ST-22 भी चार-चार शावकों को जन्म दे चुकी है. अब सरिस्का में टाइगर का कुनबा तेजी से बढ़ा है.

जल्दी संख्या 50 को पार करने वाली है. सीसीएफ संग्राम सिंह का कहना है कि कैमरा ट्रैप में तस्वीर सामने आई है. टाइग्रेस व शावक स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि शावक प्राकृतिक वातावरण में अच्छी तरह ढल रहे हैं. उन्होंने आमजन से अपील है कि इस संवेदनशील समय में क्षेत्र की शांति बनाए रखें और बाघिन तथा उसके शावकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें. टाइग्रेस वाले जंगल में नहीं जाएं. किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author