सिलीसेढ़ झील में 100 से ज्यादा मगरमच्छों का कुनबा, रोड पर टहलते दिखे

Alwar News : अलवर से 20 किलोमीटर दूर सिलीसेढ़ झील में लगातार 10 दिन से पानी की चादर ऊपर चल रही है और मगरमच्छ सड़कों पर है.

सिलीसेढ़ झील में 100 से ज्यादा मगरमच्छों का कुनबा, रोड पर टहलते दिखे
Image Credit: Alwar News

Alwar News : अलवर की सिलीसेढ़ झील में 2 इंच ऊपर चादर 10 दिनों से चल रही है. बारिश ज्यादा होने के चलते झील के मगरमच्छ बाहर आ रहे हैं. 100 से ज्यादा मगरमच्छों का कुनबा सिलीसेढ़ झील में रहता है. बीते सोमवार की रात भी सिलीसेढ़ से गरबा जी जाने वाली रोड पर मगरमच्छ टहलता दिखा था जिसका वीडियो वायरल भी हुआ था.

झील की भराव क्षमता 29 फीट की है, जो अब फुल हो चुकी है. लगातार बारिश से झील से निकलकर मगरमच्छ सड़क पर आ रहे हैं, खासतौर पर रात को दो पहिया वाहन चालक या राहगीरों के लिए अधेरे में चलना जानलेवा साबित हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि अलवर की सिलीसेढ़ झील को देखने हजारों की तादात में सैलानी आते है. ऐसे में ज्यादा एहतीयात बरतने की जरूरत है. क्योंकि ना जाने कब झाड़ियों के बीच बैठे मगरमच्छ हमला कर दें. प्रशासन को चाहिए की रात्रि गश्त की जाए और वन विभाग को भी चौकस रहने की जरूरत है. ताकि मगरमच्छ किसी को नुकसान ना पहुंचा पाएं.

मगरमच्छों की समस्या के इतर देखे तो सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता संजय खत्री ने बताया कि सरिस्का के जंगलों में लगातार हो रही बरसात से रूपारेल, सिलीबेरी और वनखंडी नदी में पानी चल रहा है. जय समंद बांध में दस फुट तक पानी आ गया है. आने वाले दिनों में और भी पानी की आवक हो सकती है. जिले में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए है.

आपको बता दें कि सिलीसेढ़ झील लगभग 7 वर्ग किलोमीटर तक फैली है, जो एक मानव निर्मित झील है, इसका निर्माण महाराजा विनय सिंह ने 1845 ने कराया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More