Alwar News : भर्तृहरि मेले के दौरान नदी-नाला तूफान पर, आफत में दिखी हजारों श्रद्धालु की जान

Alwar News : अलवर में बारिश के बाद रूपारेल नदी और भर्तृहरित में उफनते नाले को पार कर कई श्रद्धालु पुलिया से गुजरे. जो बड़े हादसे को दावत देने जैसा था.
 

Alwar News : भर्तृहरि मेले के दौरान नदी-नाला तूफान पर, आफत में दिखी हजारों श्रद्धालु की जान
Image Credit: Alwar News

Alwar News : अलवर के सरिस्का इलाके के भर्तृहरि क्षेत्र में शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच जोरदार बारिश हुई. शुक्रवार शाम को भी अच्छी बारिश हुई थी. भर्तृहरि पुलिया पर पानी काफी वेग से बह रहा है. हालत यह है. कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सरिस्का क्षेत्र में बारिश के कारण भर्तृहरि पुलिया पर टच करते हुए पानी निकल रहा है .जिसका फैलाव भी बहुत ज्यादा है.

सबसे गंभीर बात तो यह है कि 29 अगस्त को भर्तृहरि मेला था. जिसमें एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए . मेला सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे है. इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है. कि सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. क्योंकि जिस पुलिया पर जबरदस्त पानी बह रहा है. इस पुलिया पर सैकड़ो लोग खड़े हैं. ना वहां पुलिस का बंदोबस्त है. ना उनको हटाने वाला ना, उनको उस पुलिया तक जाने से रोकने वाला कोई है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहां व्यवस्थाएं पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुकी हैं. बरसात के कारण कई जगह पानी भर गया है .सड़के क्षतिग्रस्त है. .ऐसे में प्रशासन की व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतरती हुई नजर आती है. भर्तृहरि से सरिस्का जाने वाला रोड इस वक्त सबसे बड़ा जोखिम भरा है. सैकड़ो वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं. यही हालात शुक्रवार को भी देखे गए.

सरिस्का में हुई बारिश से रूपारेल नदी उफान पर रही. वही भर्तृहरि तिराहे के पास से गुजर रहा बड़ा नाला उफान पर आ गया. शुक्रवार शाम को मेले में आए हजारों श्रद्धालु उफनते नाले की पुलिया के ऊपर से गुजरे तो डर भी लगा. एक साथ हजारों लोग पुलिया के ऊपर थे और नीचे पानी ऊफान पर पुलिया के टूटने या धक्का मुक्की होने पर बड़ा हादसा होने का डर दिखा. थोड़ी सी लापरवाही में हादसा होने का डर बना हुआ है.

अब भी नदी व नालों में पानी की आवक तेज है. वहां के लोगों का कहना है कि अचानक तेज बारिश होने से पानी उफान पर दिखा. इस सीजन में एक-दो बार ही इतनी अच्छी बारिश हुई है. स्थानिक ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर पूर्व में भी कई हादसे हुए हैं. लेकिन मेले के दौरान पहली बार यह भर्तृहरि नाला तूफान पर है. जिससे कोई भी खतरा पैदा हो सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pragati Pant

Pragati Pant

प्रगति पंत अवस्थी वर्तमान में ज़ी राजस्थान न्यूज डिजिटल की जिम्मेदारी संभाल रही है. टीवी और डिजिटल मीडिया में 15 साल से ज्यादा का अनुभव हैं. इससे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज और ईटीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सीनियर पदों पर भी काम कर चुकी हैं. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप एक्स (https://x.com/zeerajasthan_) और फेसबुक पर (https://www.facebook.com/ZeeRajasthanNews) पर क्लिक कर सकते हैं.
Read More