&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News : अलवर शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिला अस्पताल की ओपीडी से सामने आया है, जहां एक युवक मरीज बनकर पहुंचा और डॉक्टर का मोबाइल चुराकर फरार हो गया. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिसके कारण चोरी की इस वारदात का कोई सबूत नहीं मिल सका.
बढ़ती चोरी की घटनाओं से अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है, क्योंकि खराब कैमरों के चलते ऐसी वारदातों का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो पा रहा. कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में जुट गई है. स्थानीय लोग अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि मरीजों और कर्मचारियों की संपत्ति सुरक्षित रहे.
अलवर शहर के जिला अस्पताल में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई. जब ओपीडी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर भवानी का मोबाइल मरीज बनकर आए युवक ने चुरा लिया. डॉक्टर भवानी ने बताया कि वह मरीजों को देख रहे थे. तभी एक शख्स जांच कराने के बहाने अंदर आया और मौका पाकर उनका मोबाइल उठा ले गया.
कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल तलाशा, तो वह गायब मिला. आसपास खोजबीन करने के बावजूद मोबाइल नहीं मिला. इसके बाद डॉक्टर भवानी अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की. लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि कैमरे काफी समय से खराब पड़े हैं.
कैमरे खराब होने से अस्पताल परिसर में हो रही वारदातों का कोई सबूत नहीं मिल पा रहा है. डॉक्टर ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराने की बात कही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!