सोरका कला गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से झड़प, हादसे में तीन लोग घायल

Alwar News: अलवर जिले में सामान्य चिकित्सालय के ट्रामा वार्ड में गंभीर घायल दो लोगों का इलाज जारी है. खैरथल जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोरका कला में देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई.

सोरका कला गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से झड़प, हादसे में तीन लोग घायल
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में सामान्य चिकित्सालय के ट्रामा वार्ड में गंभीर घायल दो लोगों का इलाज जारी है. खैरथल जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोरका कला में देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई.

मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चल गए और तीन लोग घायल हो गए. घायलों में संजय, गिरराज और सरोज शामिल हैं. सरोज को खैरथल के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि गंभीर रूप से घायल संजय और गिराज को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित संजय ने बताया कि उसका भाई गिराज घर के बाहर बैठा था, तभी गांव के कुछ लोग वहां गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उपसरपंच रघुवीर सहित हरिओम, धन सिंह, जगदीश, सतीश, विजय, गौरव, कुलदीप, प्रिंस, निखिल व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

इस मारपीट में तीनों को चोटें आईं. इस मामले पर ततारपुर थाना प्रभारी अकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया गया है. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अलवर पुलिस ने आज खास जागरूकता अभियान चलाया. अशोक (नंगली) सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में न सिर्फ बच्चों को साइबर सुरक्षा के गुण सिखाए गए.

बल्कि एक विशेष साइबर पोस्टर का विमोचन भी किया गया. इसके बाद बच्चों ने रैली निकालकर पूरे समाज को संदेश दिया कि सतर्क रहो, सुरक्षित रहो. पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि मोबाइल गेम्स और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी बरतना क्यों जरूरी है.

उन्हें चेताया गया कि अनजान कॉल या लिंक पर क्लिक करना, पासवर्ड साझा करना या ऑनलाइन लालच में आना खतरनाक हो सकता है. पुलिस उप अधीक्षक ट्रैफिक मुकेश चौधरी ने बताया कि यह पहल जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के साइबर संग्राम अभियान के तहत की गई है. उन्होंने कहा कि बच्चे अगर जागरूक होंगे, तो वे खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक कर समाज को साइबर अपराध से बचा सकेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More