&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: जिले के टहला थाना क्षेत्र अन्तर्गत दो बाइक सवारों द्वारा एक आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया. रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की. गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देख वह छात्रा को छोड़ फरार हो गए. इस घटना को लेकर टहला पुलिस थाने में एक नामजद सहित दो जनों के खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज हुआ है.
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के भाई ने टहला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. कि 4 सितंबर की रात्रि 12 बजे बारिश आ रही थी. तभी उनकी भैंस खुल गई थी. भैंस को पकड़ने के लिए उसकी बहन मकान के बाहर रोड पर आई थी. मकान के बाहर रोड पर एक बाइक खड़ी हुई थी.
उस पर दो लोग सवार थे, जिन्होंने उसकी बहन से रास्ता पूछने के बहाने जबरन बाइक पर बैठा लिया, जिसे वे दोनों जने दौसा जिले के बांदीकुई की ओर कच्चे रास्ते से कोलाना की तरफ ले गए और उसकी बहन के साथ दोनों ने जबरन छेड़छाड़ की लेकिन कोलाना के समीप बसवा पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही थी. पुलिस की गाड़ी को उसकी उसकी बहन चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर पुलिस की गाड़ी बाइक के पीछे लग गयी. जिसको देखकर दोनों बाइक सवार उसकी बहन को और बाइक को छोड़कर भाग गए. भागने के कारण उनमें से एक का मोबाईल वही गिर गया. जोकि बसवा पुलिस के पास है.
इस पर पुलिस ने उसकी बहन से उसके पिताजी के नम्बर लेकर कॉल किया. जिस पर पीड़िता के माता-पिता बसवा थाने गए और उक्त घटना की जानकारी उसकी बहन ने उन्हें दी. इस पर उन्होंने टहला पुलिस थाने में एक नामजद सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने पोक्सो का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!