Alwar News: युवती के फोटो शेयर करने से रोकना पड़ा भारी, 2 पक्षों की मारपीट में 5 घायल

Rajasthan News: तिजारा क्षेत्र के जैरोली थाना अंतर्गत बैरला गांव में सोमवार सुबह उस समय हंगामा हो गया. जब सोशल मीडिया पर एक युवती की फोटो वायरल करने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई.

Alwar News: युवती के फोटो शेयर करने से रोकना पड़ा भारी, 2 पक्षों की मारपीट में 5 घायल
Image Credit:

Alwar News: तिजारा क्षेत्र के जैरोली थाना अंतर्गत बैरला गांव में सोमवार सुबह उस समय हंगामा हो गया. जब सोशल मीडिया पर एक युवती की फोटो वायरल करने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई. बैरला निवासी रिंकू मेघवाल, शेर सिंह, रेनू, अंकित और राहुल पर गांव के ही सुनील, दीवान, मनदीप, गुर्जर सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो की हालत ज्यादा गंभीर
इनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया. रिंकू मेघवाल की पत्नी आशा ने बताया कि गांव की एक युवती की फोटो कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी. जिसका विरोध करने पर यह हमला किया गया. घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है.

करंट लगने से हुई मौत
थानागाजी कस्बे के अंदर विराटनगर की राडावास निवासी सुल्तान राम गुर्जर कई वर्षों से कस्बे में लगे मोबाइल टावर पर कार्य कर रहा था. मंगलवार के दिन अपने अधिकारी के कहने से सुबह 10:00 बजे टावर पर कार्य करने के लिए चढ़ गया. जिसके कारण उसके करंट आ गया और उसकी मौत हो गई. मृतक के चचेरे भाई बालू राम ने बताया कि सुबह 10:00 बजे जब यह घटना घटी. सूचना मिलने पर सभी घरवाले मौके पर पहुंचे तो सुल्तान की मौत हो चुकी थी.

पुलिस को की शिकायत
वहीं पुलिस थाने के अंदर शिकायत लेकर दोपहर 12:30 बजे पहुंचे और मौत की सूचना पुलिस को दी गई. परंतु देर रात करीब 9:00 बजे तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. सैकड़ों आदमी थाने के अंदर बैठे रहे. जिसके कारण मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका. बुधवार सुबह सभी ग्रामीण थानागाजी उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की एवं उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करने लगे. घटना की सूचना सुनकर उपखंड अधिकारी पिंकी गुर्जर उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों की पास पहुंची और उनको आश्वासन दिया कि हर संभव मदद करेंगे. और जिसकी भी लापरवाही रही होगी. उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - स्वदेश कपिल

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sagar