&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: जिले के कठूमर पुलिस थाना अंतर्गत बड़ौदा कान में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया. जब खेत मालिक अपने खेत को जोतने के लिए आया. तो दूसरे पक्ष के लोग जोतने से रोकने लगे और झगड़ा करने लगे.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर से जुताई का विरोध कर रही महिलाओं को वहां से हटाया, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है कि किस तरीके से महिलाएं पुलिस के साथ व्यवहार कर रही हैं. पुलिस ट्रैक्टर के आगे से उन महिलाओं को हटा रही है. इस संबंध में जो महिलाएं ट्रैक्टर के आगे जुताई करने का विरोध कर रही हैं. उनमें से दो महिलाओं के खिलाफ भी पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं.
विपक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी
लक्ष्मणगढ़ डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है. बड़ौदा कान निवासी ईशा राम यादव ने 2 साल पहले अपनी हिस्से की जमीन को कैलाश यादव को बेची थी. कैलाश यादव के ईंट का भट्टा भी है. जहां मजदूर काम करते हैं. जिनमें सभी जातियों के मजदूर हैं. पिछली बार करीब दो माह पहले 11जुलाई 2025 को कैलाश के लोग जुताई करने गए. तो विपक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी.
आरोप प्रमाणित भी पाए गए
डीग निवासी हुकम सिंह की रिपोर्ट पर अपराध धारा 189(2), 115(2), 126 (2), 74 बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित अन्य धाराओं में जीत सिंह, दयाराम, सीमा और गुड्डी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच कठूमर डीएसपी को सौंपी गई. लेकिन पद रिक्त होने के कारण जांच डीएसपी थानागाजी द्वारा की गई, जिसमें चार जने दो महिला और दो पुरुष के खिलाफ आरोप प्रमाणित भी पाए गए. ईसा और उनके भाइयों में पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. ईसा के भाई उस जमीन को खरीदना चाहते थे. लेकिन उसने यह जमीन दूसरे को बेच दी और इस जमीन पर जुताई का विरोध करते थे.
कागजात नहीं दिखाए
गुरुवार को जब कैलाश यादव के लोग जुताई करने गए. तो ईसा के भाई के परिवारजन जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं थी. उस जुताई का विरोध करने लगी और ट्रैक्टर के आगे-आ गए. और उनको खेत जोतने नहीं दे रहे थे .सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को वहां से हटाया. पुलिस ने इस मामले में विरोध करने वाले दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. और इसमें कैलाश का मोबाइल भी टूट गया. उन्होंने बताया कि संबंध में जो विरोध कर रहे हैं. उनसे जमीन के कागजात भी मांगे गए थे लेकिन उन्होंने कोई जमीन के कागजात नहीं दिखाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!