&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के नौगांव कस्बे के मुबारिकपुर बस स्टैंड पर स्थित 43 साल पुराने श्री राम मंदिर में तोड़फोड़ की घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया. इस घटना के विरोध में कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा, और आमजन की आहत भावनाओं को देखते हुए सर्व समाज की बैठक आयोजित की जा रही है. गुस्साए लोगों ने पुलिस को 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है, साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.
स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. उपसरपंच ने बताया कि वह सुबह 12 बजे मौके पर पहुंचे, लेकिन पत्थरबाजी के कारण बदमाश भाग निकले. रामगढ़ थाना अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा.
थाना अधिकारी ने कहा, "आमजन महसूस करेंगे कि पुलिस ने एक अनुकरणीय कार्रवाई की है, ताकि भविष्य में कोई और ऐसा दुस्साहस न करे." यह घटना क्षेत्र में तनाव का कारण बनी हुई है, और लोग प्रशासन से त्वरित न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.
इस मौके पर मौजूद उप सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि रात 11:19 पर मुझे पता चला. जब मैं मौके पर पहुंचा तो जेसीबी मंदिर में तोड़फोड़ कर रही थी. हमने उन्हें मना किया. उसके बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया. फिर कुछ युवा आगे आए. फिर पथराव की स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने भी पथराव करने की कोशिश की और उन्होंने बताया कि आज इस घटना के विरोध में बाजार पूरी तरह बंद है.कल 22 सितंबर को भी बाजार बंद रहेंगे.उन्होंने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि 24 घंटे का पुलिस को समय है. उसके बाद यह मामला और तूल पकड़ सकता है.
इधर मौके पर पहुंचे रामगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तरह की हरकत उन्होंने की है .अगर यह मंदिर भी नहीं होता और दूसरी जगह भी होता. तो यह कानून की नजर में पूरी तरह गलत है. कानून अपना काम करेगा.उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया. कि इस मामले में आमजन की भावना आहत हुई है. इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा. और आप सभी महसूस करोगे कि पुलिस ने एक अनुकरणीय कार्रवाई की है. जिससे अन्य लोगों का दुस्साहस पैदा नहीं हो. उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.