Alwar News: मिया-बीवी के झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, महिला ने खाया जहर, मौत से लड़ रही जंग...

Alwar News: गोविंदगढ़ में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने खाया जहर. जिला अस्पताल में उपचार में देरी, एंबुलेंस में वेंटिलेटर पर लेटी रही महिला. स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही की जांच होनी चाहिए.

Alwar News: मिया-बीवी के झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, महिला ने खाया जहर, मौत से लड़ रही जंग...
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा महमूद गांव में गुरुवार को एक महिला ने जहर खा लिया. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 32 वर्षीय सुशीला ने यह कदम उठाया. सुशीला की शादी को आठ साल हो चुके हैं. जिला अस्पताल में महिला को उपचार मिला, लेकिन इसमें देरी हुई. महिला को एंबुलेंस में वेंटिलेटर पर लेटे हुए एक घंटा बीत गया, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टर देरी से आए और सीनियर को बुलाने की कहकर चले गए. इस दौरान जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित नजर आईं.

अलवर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा महमूद गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई है. जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 32 वर्षीय सुशीला ने जहर खा लिया. सुशीला की सास लच्छो ने बताया कि वह भैंस को पानी पिलाने गई थीं. और पीछे से उसकी बहु सुशीला ने जहर खा लिया. वापस लौटने पर सास को सुशीला अचेत अवस्था में मिली. जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

सुशीला की शादी को आठ साल हो चुके हैं. अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि, इस मामले में जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि सुशीला को वेंटिलेटर पर एंबुलेंस में करीब एक घंटे तक छोड़ दिया गया. लेकिन इस दौरान कोई डॉक्टर उनकी स्थिति देखने नहीं आया. काफी देर बाद एक डॉक्टर पहुंचा, लेकिन वह भी सीनियर डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर चला गया.

परिजनों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण सुशीला की जान खतरे में पड़ सकती थी. अलवर जिला अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More