प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने दबोचा, महिलाओं ने इतना पीटा कि...

Alwar News: अलवर से एक हैरान करदेने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो घरवालों ने उसे पकड़ लिया. प्रेमी को इतना मारा गया कि उसने...

प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने दबोचा, महिलाओं ने इतना पीटा कि...

Alwar News: अलवर में गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को लड़की के घरवालों ने दबोच लिया. प्रेमिका के घर की महिलाओं-बुजुर्ग ने युवक को इतना पीटा कि वह अधमरा सा हो गया. तभी मौके पर युवक के रिश्तेदारों वहां पहुंच गअ. रिश्तेदारों ने उसे छुड़ाया और स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंच गए. यहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया. एसएमएस अस्पताल में शनिवार को युवक की मौत हो गई.

मामला अलवर के रैणी इलाके का है. प्रेमी युवक से मारपीट का वीडियो रविवार वायरल हो गया. एसएचओ रामजीलाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और हम जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक युवक अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था.

परिजनों ने कहा कि धीरज का पूरा शरीर लाल पड़ चुका था. उसे पहले स्थानीय अस्पताल से अलवर रेफर कर दिया गया था. इसके बाद अलवर से जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान 5 अप्रैल को धीरज की मौत हो गई. धीरज आईटीआई का स्टूडेंट था, साथ ही फोटोग्राफी का काम भी करता था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news