
Baran Crime News: बारां जिला अस्पताल से फरार हुए हत्या के आरोपी के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. एसपी ने लापरवाही के आरोप में हेड कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
Churu Accident News: चूरू के सरदारशहर के बरजांगसर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं.
Jaipur News: राजस्थान लोक सेवा आयोग की AEN भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरोह के सरगना अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने हाईटेक डिवाइस के जरिए अभ्यर्थी से 50 लाख रुपये लेकर नकल कराने की साजिश रची थी.
Rajasthan Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हलचल जारी है. जयपुर में आज पेट्रोल ₹104.91 और डीजल ₹90.38 प्रति लीटर पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों से ईंधन के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
Rajasthan News Live Today: राजस्थान में आज कई हैप्पेनिंग्स देखने को मिल सकती हैं. RTE के लिए लॉटरी आज निकलेगी. नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने से पहले शिक्षा विभाग आज पहली बार निशुल्क शिक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी करेगा. भारत सेवा संस्थान' की ओर से जयपुर में आज दांडी मार्च का आयोजन होगा. राजस्थान में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. एक-दो दिन में बारिश के साथ मेघगर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
Jaipur Gold Silver Price, 12 March: आजकल सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी दामों में गिरावट आती है तो कभी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय आर्थिक हालात के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का भी सीधा असर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जयपुर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं, साथ ही चांदी का आज का नवीनतम भाव भी देखें.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं. 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना भी बताई है.
Rajasthan News Live Today: आज राजस्थान में बड़े धूमधाम के साथ शीतलाष्टमी मनाई जाएगी. आज घरों में रांधापुआ बनेगा. आज सुबह 6:03 से शाम 5:56 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज राजस्थान दिवस और गणगौर मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक लेंगी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज नंदगांव आएंगे और गो-गोपाल कॉरिडोर का कार्यारम्भ करेंगे. मौसम विभाग ने आज कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
Monkey Attack: राजस्थान के बूंदी जिले के ठीकरदा गांव में बंदर के हमले की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के दौरान बंदर ने युवक के कान को बुरी तरह काट लिया. गंभीर हालत में युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सर्जन डॉ. आशीष व्यास ने करीब दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद 60 टांकों की मदद से उसके कटे हुए कान को सफलतापूर्वक जोड़ दिया. फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इलाके में बंदरों के बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.
Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के ठीकरदा गांव में बंदर के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बंदर ने युवक का कान बुरी तरह काट लिया. घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जन डॉ. आशीष व्यास ने करीब दो घंटे की सर्जरी कर 60 टांकों की मदद से उसका कान सफलतापूर्वक जोड़ दिया. फिलहाल युवक की हालत स्थिर है, जबकि इलाके में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में डर का माहौल है.
Kota Crime News: राजस्थान के कोटा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर रामगंजमंडी उपखण्ड में एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया गया. यह मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता 4 माह की गर्भवती पाई गई.
Kota Murder News: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक से जा रहे युवक पर तीन-चार बदमाशों ने चाकू और लोहे के सरिये से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Tonk News: टोंक में वाल्मीकि समाज की बस्ती पर हुई पथराव की घटना अब विधानसभा तक पहुंच गई है. नगर परिषद ने इलाके के कुछ मकानों और दुकानों पर लाल क्रॉस के निशान लगाए हैं, जिससे 48 घंटे में बुलडोजर कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं. इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस का फ्लैग मार्च भी कराया गया है.
Rajasthan Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जयपुर में पेट्रोल का दाम ₹104.72 प्रति लीटर और डीजल ₹90.21 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. राज्य के अलग-अलग जिलों में भी कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है, जहां पेट्रोल 104 से 106 रुपये और डीजल 90 से 92 रुपये प्रति लीटर के बीच बना हुआ है. पिछले 10 दिनों में भी ईंधन की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
Jodhpur News: राजस्थान के डीडवाना निवासी युवक द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका आखिरकार वापस ले ली गई जब जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में युवती ने स्वयं उपस्थित होकर दूसरे युवक से निकाह करने की बात कही. युवती ने अपनी सुरक्षा की मांग भी की, जिसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका निरर्थक हो गई.
Churu News: चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में ढाणी कुम्हारान के पास बारात के दौरान हुए सड़क हादसे में दूल्हे के भाई सहित दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. एक अन्य युवक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Jaipur Gold Silver Price, 11 March: आजकल सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी दामों में गिरावट आती है तो कभी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय आर्थिक हालात के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का भी सीधा असर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जयपुर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं, साथ ही चांदी का आज का नवीनतम भाव भी देखें.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 14 मार्च को कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 14-15 मार्च को हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.
Rajasthan News Live Today: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. एक तरफ आरटीई में मुफ्त प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज है तो वहीं, दूसरी तरफ ईरान-इजरायल युद्ध हालात के बीच खाड़ी देशों से आने वाली फ्लाइट्स में किराया बढ़ गया है. राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही में आज तीखी बहस के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
Jaipur News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ईरान युद्ध और बढ़ती गैस कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत 83% ईंधन आयात करता है, इसलिए सरकार को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.
Jaisalmer News: राजस्थान की सूफी लोक परंपरा के मशहूर अंतरराष्ट्रीय कलाकार सावन खान दबड़ी का जैसलमेर में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अपनी अनूठी लोक गायकी से देश-विदेश में पहचान बना चुके थे.
Rajasthan Panchayt Chunav: आगामी पंचायतीराज और नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के कारण चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी है, जिससे उम्मीदवार और मतदाता असमंजस में हैं.
Rajasthan Government Project: अलवर से भरतपुर तक स्टेट हाईवे को टू-लेन से चौड़ा कर फोरलेन बनाने की योजना तैयार की गई है. आरएसआरडीसी ने 667.14 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है, जिससे मंजूरी के बाद सफर और तेज होगा.
Alwar News: अलवर के बड़ौदामेव कस्बे में बंदरों के हमले से घबराकर एक महिला को छत से छलांग लगानी पड़ी, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग तेज हो गई है.
Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने कर्मचारी को कार्यग्रहण नहीं कराने के मामले में हैरानी जताई है. अदालत ने कहा कि मेडिकल लीव जैसे मामलों को स्थानीय स्तर पर सुलझाया जा सकता है. कोर्ट ने सपोटरा के एसडीओ से शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है.
Jalore Sheetla Mata Mela 2026: जालोर के सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास मेला मैदान में आज पारंपरिक मेला भरेगा. मेले की शुरुआत जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे ने ध्वजारोहण कर की. सुरक्षा के लिए 22 सीसीटीवी कैमरे, 250 से अधिक पुलिस जवान और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
Rajasthan Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में 10 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जयपुर में पेट्रोल ₹104.62 प्रति लीटर और डीजल ₹90.12 प्रति लीटर दर्ज किया गया है, जो पिछले दिन की तुलना में थोड़ा कम है. वहीं प्रदेश के कई शहरों में ईंधन के दामों में मामूली बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की गई है.
Jaipur Gold Silver Price, 10 March: आजकल सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी दामों में गिरावट आती है तो कभी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय आर्थिक हालात के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का भी सीधा असर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जयपुर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं, साथ ही चांदी का आज का नवीनतम भाव भी देखें.
Rajasthan News Live Today: राजस्थान के लिए आज का दिन खास है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से सुरक्षित नारी-सशक्त नारी कार्यक्रम उत्सव मैरिज गार्डन में किया जाएगा. केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर आएंगे. सरकारी शिक्षकों की नई चिंता हो गई. ग्रीष्मकालीन अवकाश घटकर 36 दिन का हुआ है. घरेलू गैस सिलेंडर 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपये महंगा हो गया है. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.