
जयपुर में गैस किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सिलेंडर की शव यात्रा निकाली और सड़क पर चूल्हा जलाकर प्रदर्शन किया. खाचरियावास ने बेरोजगारों को मुआवजे की मांग की.
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में विधायक संदीप शर्मा ने नियम 295 के तहत आवारा कुत्तों का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की नसबंदी होनी चाहिए.
Womens Day 2026, Vasundhara Raje:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने युवाओं के बीच अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए शायराना अंदाज में कहा ''हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ भी चल पड़ेंगे, रास्ते हो जाएंगे.'' राजे का शायराना अंदाज चर्चा का विषय बन गया.
Rajasthan Disturbed Areas Act: राजस्थान विधानसभा में विक्षुब्ध क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और किरायेदारों को बेदखली से संरक्षण विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हुई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस Disturbed Areas Bill का कड़ा विरोध किया.
Jaipur News: राजस्थान विधानसभा में डिस्टर्ब एरिया विधेयक 2026 पारित होने के बाद सियासी बहस तेज हो गई है. भाजपा नेताओं ने इसे प्रदेश में शांति और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि इस कानून से जबरन पलायन और दबाव में संपत्ति बेचने जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी. वहीं कांग्रेस ने इस विधेयक की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए इसे समानता के अधिकार से जोड़कर आलोचना की है. बिल पास होने के बाद विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने पक्ष रखे, जिससे प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है.
Gopal Sharma Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने राजस्थान विक्षुब्ध क्षेत्र में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और परिसरों से किराएदारों को बेदखली से संरक्षण के लिए उपबंध विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान तीखे तेवर दिखाए.
Rajasthan Disturbed Areas Bill 2026: राजस्थान विधानसभा में आज ‘डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल 2026’ को लेकर बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है. राजस्थान विधानसभा में पेश होने वाले इस विधेयक के जरिए सरकार विक्षुब्ध घोषित क्षेत्रों में जमीन-मकान की खरीद-फरोख्त पर नियंत्रण और किरायेदारों को बेदखली से सुरक्षा देने का प्रावधान करना चाहती है. विपक्ष, खासकर कांग्रेस, इस बिल का लगातार विरोध कर रहा है. विपक्ष के नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद सियासत और गरमा गई है, ऐसे में आज सदन में इस मुद्दे पर तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना जताई जा रही है.
Jan Vishwas Bill: राजस्थान विधानसभा में राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया. अब पेड़ काटने जैसे छोटे अपराधों पर जेल की बजाय केवल जुर्माना लगेगा. 11 कानूनों में संशोधन कर छोटे-तकनीकी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है, जिससे ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगा.
Jaipur BJP Office Holi Celebration: रंगों के पर्व धुलंडी पर मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रंग गुलाल बरसा. राजनीति से हटकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता-कार्यकर्ता होली के रंग में रंगे नजर आया.
सांगानेर में होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने विकास कार्यों, युवाओं की भर्तियों और सामाजिक योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी.
Vasundhara Raje News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजस्थान ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कार्य समिति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जारी सूची में 12 वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रमुख हैं.
Rajasthan Budget 2026-27: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'पिटारा' फिर खुलेगा, जिसमें जनता के लिए नई सौगातें और बड़ी घोषणाएं संभावित हैं. 11 फरवरी को पेश बजट पर चर्चा पूरी होने के बाद वित्त विधेयक सदन में रखा जाएगा और पारित किया जाएगा. जनता को उम्मीद है कि बजट में छूटी घोषणाओं को आज पूरा किया जाएगा.
Rajasthan News: राजस्थान स्पा, मसाज सेंटर, ब्यूटी पार्लर और योग थेरेपी सेंटर पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है. सरकार ने इनको कड़े कायदे कानून के दायरे में बांध दिया है. इनके लिए मॉडल गाइडलाइन बनाई गई है.
Rajasthan News: अजमेर की प्रसिद्ध आनासागर झील की सफाई, मलबा हटाने और डिसिल्टिंग को लेकर विधानसभा में बुधवार को तीखी बहस हुई. यूडीएच राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सदन में दावा किया कि सेवन वंडर्स का अधिकांश मलबा हटा दिया गया है.
विधानसभा में समाजों को जमीन आवंटन निरस्त करने का मामला उठा. टीकाराम जूली को रोकते हुए कांग्रेस सदन से वॉक आउट. राजस्व मंत्री ने पिछली सरकार के आवंटन और कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय बताए.
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरि मोहन शर्मा ने गहलोत बनाम गहलोत का मामला उठाया. इसको लेकर मंत्री अविनाश गहलोत ने बड़ा बयान दिया.
Khatu Shyam Ji: राजस्थान के जयपुर में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की हड़ताल की वजह से खाटू श्याम जी जाने वाले भक्तों की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. ये मुद्दा उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा तक पहुंचा.
Jaipur News: मदन दिलावर ने विधानसभा में विलायती बबूल (जूली फ्लोरा) को 'कांग्रेसी बबूल' बताते हुए इसे राजस्थान से समूल नष्ट करने की बात कही. सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने किसानों और चारागाह भूमि पर इसके दुष्प्रभाव का मुद्दा उठाया. सरकार ने नरेगा सहित अन्य योजनाओं के जरिए इसे हटाने की रणनीति बनाने के संकेत दिए हैं.
NSUI Vinod Jakhar: दिल्ली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात कर सचिन पायलट को 28 फरवरी को आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया.
राजस्थान विधानसभा में बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में नाबालिग लड़की की रेप और हत्या के मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. शून्य काल के दौरान कांग्रेस विधायक डूंगर राम गेदर ने यह गंभीर मुद्दा उठाया, जिसके बाद सदन में शोरगुल और हंगामा शुरू हो गया.
Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में शनिवार को 2 साल बनाम 5 पर चर्चा से पहले ही जोरदार सियासी संग्राम हुआ. चर्चा के प्रस्ताव पर ही कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के आमने-सामने हो गए.
Rajasthan Assembly: शनिवार को विधानसभा में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सदन में सबको हैरान करके रख दिया. यह मामला किसी आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि भाजपा विधायक के एक बोतल पानी पीने को लेकर है.
विधानसभा में खेल व उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के ‘ट्रस्टी’ बयान पर तंज कसा और कहा कि ट्रस्ट तोड़ने पर जनता ने विपक्ष में बैठाया. जमीन आवंटन और RIBS 2022 पर सवाल उठाए और कहा कि ‘छेड़ेंगे तो छोड़ेंगे नहीं.’
Rajasthan News: विधायक निधि (MLA LAD) फंड के नियमों में संशोधन किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार एक महीने में कमेटी बनाएगी. ये कमेटी सभी विधायकों से सुझाव लेकर नियमों में संशोधन करेगी.
MLA Rohit Bohra: राजस्थान विधानसभा में उस वक्त हंगामा हुआ, जब विधायक रोहित बोहरा के कथित अभद्र इशारों का मामला सदन में उठा, इसको लेकर कार्रवाई करने और माफी मांग की गई है.
राजस्थान विधानसभा में स्वास्थ्य अधिकार अधिनियम 2022 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में तीखी बहस हुई. विपक्ष ने नियम न बनने पर सवाल उठाया, हंगामे के बीच वॉकआउट किया, जबकि सरकार ने ‘मां योजना’ और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बचाव किया.
राजस्थान बजट 2026-27 में यमुना जल समझौते पर 32 हजार करोड़, ERCP पर 26 हजार करोड़ और देवास परियोजना पर 1 हजार करोड़ खर्च का प्रावधान है. हर जिले में नमो पार्क बनेंगे, नशे पर सख्ती होगी और युवाओं को 10 लाख तक बिना गारंटी लोन मिलेगा.
Rajasthan Budget 2026: बजट से पहले पुलिसकर्मियों से जुड़ी अहम मांगें और सुझाव एक बार फिर सरकार के सामने रखे गए हैं. पुलिस परिवार कल्याण समिति ने पुलिसकर्मियों के कल्याण, सेवा शर्तों और कार्य परिस्थितियों में सुधार को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है.
Rajasthan News: राजस्थान के चांदपोल परकोटे के पास दरगाह निर्माण को लेकर बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और परकोटे को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया.
Jaipur News: राजस्थान में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर अमल की रफ्तार सवालों के घेरे में है. जिस घोषणा का मकसद था दण्ड के स्थान पर न्याय संहिता को जमीन पर उतारना, वही घोषणा आज फाइलों, स्वीकृतियों और लंबित राशियों में उलझती नजर आ रही है.