'कचरा उठाओ नहीं तो दफ्तर में फेंक देंगे!, बांसवाड़ा में महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन

Banswara news: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी.कस्बे में दो महीने से कचरा संग्रहण ट्रैक्टर और नियमित सड़कों की सफाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. महिलाएं पहले ग्राम पंचायत भवन पहुंचीं और हंगामा किया.

'कचरा उठाओ नहीं तो दफ्तर में फेंक देंगे!, बांसवाड़ा में महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन
Image Credit: Banswara news

Banswara News: जिले के आनंदपुरी.कस्बे में दो महीने से कचरा संग्रहण ट्रैक्टर और नियमित सड़कों की सफाई नहीं होने से नाराज महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. महिलाएं पहले ग्राम पंचायत भवन पहुंचीं और हंगामा किया.

मौके पर पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी देवीलाल पारगी ने समस्या सुनने के बजाय महिलाओं को फटकार लगाई, जिससे महिलाओं का आक्रोश और बढ़ गया. महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करवाकर पंचायत ने मोटी रकम वसूल की है, जबकि अब जमीन न होने का बहाना बनाया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

महिलाओं ने प्रशासक को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन वे नहीं पहुंची. इसके बाद महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को बुलाने की मांग की. उपखंड अधिकारी के नहीं आने पर महिलाएं ढोल बजाते और नारेबाजी करते हुए पैदल उपखंड कार्यालय पहुंचीं. यहां कार्यालय में महिलाओं ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया.

इसके बाद ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कचरा ग्राम पंचायत व उपखंड कार्यालय के सामने डालकर प्रदर्शन किया जाएगा. आखिरकार उपखंड अधिकारी पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस दौरान सर्व समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं.

पढ़ें बांसवाड़ा की एक और खबर

राजस्थान में आएगी नौकरियों की बहार, इस जिले में लगने जा रहा देश का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट
Banswara News: प्रदेश में न्यूक्लियर पावर के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया जाने वाला है. बांसवाड़ा जिले के नापला गांव में नया न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा. इसका शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर 2025 के अंत में करेंगे. यह परियोजना भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (NPCIL) की ओर से लगाई जा रही है. इसमें कुल चार यूनिट स्थापित होंगी और हर यूनिट की क्षमता 700 मेगावाट होगी.

पहली यूनिट का शिलान्यास इसी सितंबर में होगा. छह महीने बाद दूसरी यूनिट का निर्माण शुरू किया जाएगा. इसके 11 महीने बाद तीसरी यूनिट और कुछ महीनों बाद चौथी यूनिट शुरू होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Banswara Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More