बांसवाड़ा में 13 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Banswara News: बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

बांसवाड़ा में 13 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Banswara News

Banswara News: बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने 13 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि मामले में फरार मुख्य आरोपी अमन कलाल को गिरफ्तार कर किया है.

पुलिस को इस मामले में 44 शिकायतें मिली थीं, जिस पर पुलिस ने यस बैंक के पूर्व बैंक कर्मचारी दिव्यांशु सोलंकी और वर्तमान उप शाखा प्रबंधक मेगनेश जैन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस अब कलाल से गहनता से पूछताछ कर रही है और भी खुलासे होने की आशंका है.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपी ठगी करने के लिए फर्जी कॉल और मैसेज करके लोगों को धमकाते थे. शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे. टेलीग्राम चैनल पर होटल और रेस्तरां के रेंटिंग के नाम पर ठगी करते थे. क्रेडिट और डेबिट में गड़बड़ी का हवाला देकर ठगी करते थे. मानव तस्करी और कस्टम विभाग के अधिकारी बनकर ठगी करते थे.

वहीं दूसरे मामले में बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा गांव में 20 वर्षीय सुनीता पत्नी श्यामलाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया. गंभीर हालत में परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, सुनीता की शादी मात्र तीन महीने पहले ही हुई थी. दानपुर थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author